Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में गेहूं खरीद के लिए 56 केंद्र अनुमोदित:डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को दिए सुचारु खरीद के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में एक कार्यशाला/समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद को सुचारु रूप से संपन्न कराना और क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। बैठक में क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक और सभी गेहूँ क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ खरीद के लिए कुल 56 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 31, पीसीयू के 7 और भारतीय खाद्य निगम के 4 क्रय केंद्र शामिल हैं। जनपद के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 25,500 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की धनराशि गेहूँ के मूल्य के साथ ही भुगतान की जाएगी। गेहूं बेचने के इच्छुक किसान खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in अथवा किसान मित्र ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जनपद में अब तक कुल 3,169 किसानों ने पंजीकरण कराया है। क्रय संस्थाओं को सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर गेहूँ खरीद करने के निर्देश दिए गए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को बैनर, उपकरण, अभिलेखों के रख-रखाव, ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया, ई-पॉश मशीन के संचालन और शासन के निर्देशों के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों और क्रय एजेंसी प्रभारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, किसानों को परेशान करने या बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसानों की सहायता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। इसका नंबर 05683-249668 और मोबाइल नंबर 8564098675 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त ने लखनऊ में किया निरीक्षण:गो शाला व सीएम ग्रिड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    कोलकाता-पंजाब IPL मैच; KKR ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:नवदीप सैनी डेब्यू कर रहे; टीम को सीजन में पहली जीत की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment