Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया के सिपाही का बरेली में ड्यूटी के दौरान निधन:हार्ट अटैक से हुई मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

    5 hours ago

    2

    0

    अछल्दा थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी एक सिपाही का बरेली में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। 40 वर्षीय सिपाही वीरपाल सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचा। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार, सिपाही वीरपाल सिंह पुत्र राजकुमार (40) बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में आराम करने चले गए। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठे। घबराई हुई पत्नी संगीता ने पड़ोसियों की मदद से वीरपाल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। शुक्रवार को वीरपाल सिंह के अंतिम दर्शन के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी।परिजनों ने बताया कि वीरपाल सिंह 2006 बैच के सिपाही थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता और दो पुत्र शिवा (लगभग 16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक प्रदीप या कोई और:सपा से गुड्‌डू पंडित या दीपक चौधरी, कांग्रेस-बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    दादानगर में बिजली कनेक्शन कटे, BJP विधायक पहुंचे:अधिकारी से फोन पर बोले-20 मिनट में सप्लाई चालू करो, मैसेज भेजो फिर काटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment