Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया के सुभानपुर में झोपड़ी में लगी आग:गृहस्थी का सामान जला, हादसे में एक भैंस झुलसी

    2 hours ago

    1

    0

    अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में रविवार दोपहर एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पास की दूसरी झोपड़ी को समय रहते बचा लिया गया। यह घटना रविवार दोपहर करीब 3:20 बजे सदन सिंह यादव पुत्र धारा सिंह की झोपड़ी में हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में रखा पूरा गृहस्थी का सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से पास बंधी एक भैंस भी झुलस गई। आग की लपटें सामने बनी बंटू पुत्र रणवीर सिंह की झोपड़ी तक भी पहुंच गईं। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बंटू की झोपड़ी में कोई नुकसान नहीं हुआ।घटना के दौरान पड़ोसी सौरभ यादव ने तुरंत अपने समर सबमर्सिबल पंप को चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर अजीतमल क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में सदन सिंह यादव को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व हिंदू महासंघ ने बनाया 46वां स्थापना दिवस:आगरा में सदस्यों ने निकाली 'वंदे मातरम' यात्रा, क्षेत्र में गूंजे जय श्रीराम और देशभक्ति के नारे
    Next Article
    30 साल पहले कानपुर आईं थी आशा भोसले:स्टेज पर पहुंते ही गंगा मां को प्रणाम किया था, गंगा मैया में जब तक यह पानी रहे गीत गाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment