Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओपी राजभर का अखिलेश यादव तंज:सुलतानपुर में बोले- गाजीपुर ही क्यों दिखता है, PM रिपोर्ट देखेंगे तो समझ जाएंगे सच्चाई

    2 hours ago

    1

    0

    कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सोमवार को अपने प्रभार वाले जिले सुल्तानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। राजभर ने एक चर्चित मामले को लेकर सपा अध्यक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया। राजभर ने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अहम मानते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से अपील की कि वे मामले की पीएम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और लड़की के मोबाइल चैट की जांच करा लें। मंत्री के मुताबिक, लड़की का एक युवक से प्रेम संबंध था, दोनों में विवाद हुआ और इसी के चलते उसने गंगा में छलांग लगा दी। मंत्री ने बताया कि लड़की की शादी 25 तारीख को तय थी, लेकिन वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। इसी बीच मामला बिगड़ा और घटना हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और आरोपी युवक जेल में है। राजभर ने साफ कहा कि इसे हत्या या रेप बताना गलत है। दूसरे मामलों में क्यों नहीं जाते अखिलेश राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बाराबंकी या देवरिया जैसे जिलों में अन्य समाज के लोगों पर हमले होते हैं, तब अखिलेश यादव वहां नहीं जाते। उन्होंने कौशांबी में एक बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी, लेकिन सपा प्रमुख वहां नहीं पहुंचे। जातीय माहौल बिगाड़ने की कोशिश कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जानबूझकर ब्राह्मण बनाम पिछड़ा वर्ग का माहौल बनाना चाहते हैं, जिससे समाज में तनाव पैदा हो। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए इस तरह का माहौल बनाना ठीक नहीं है। भाजपा नेता भी रहे मौजूद इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम और प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी समेत कई नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिला बंदियों की सेहत पर दिया ध्यान:रोटरी यूफोरिया ने जेल में लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, डॉक्टरों ने दिए जरुरी सलाह
    Next Article
    'गौ माता की पीड़ा देखी नहीं जाती':लखनऊ में सीएम से मिलने की जिद पर अड़ा युवक; घसीटते हुए ले गई पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment