Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलिंपियन नीरज चोपड़ा संग फोटो लगा ₹3.50 करोड़ ठगे:पंचकूला में स्पोर्ट्स कंपनी को पैसा दिलवाने के नाम पर फंसाया, JE भाई-SI पत्नी के खाते में रकम डलवाई

    15 hours ago

    3

    0

    दिल्ली की एक स्पोर्ट्स कंपनी के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह से खुद को सरकारी अधिकारी बताकर 3.50 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में पंचकूला नगर निगम के जेई रोहित सैनी को गिरफ्तार किया गया है। करनाल निवासी रोहित, इस मामले के मुख्य आरोपी और कृषि विभाग में बेलदार मोहित सैनी का भाई है। क्राइम ब्रांच ने रोहित को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पूरे ठगी कांड का मास्टरमाइंड उसका भाई मोहित सैनी ही है। रोहित के मुताबिक, उसके खाते में केवल 4 लाख रुपए आए थे, जबकि बाकी रकम मोहित के पास है। उसने यह भी बताया कि मोहित ने खुद को हरियाणा खेल विभाग का ऑब्जर्वर बताकर शिव प्रकाश सिंह से संपर्क किया था। भरोसा जीतने के लिए उसने ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई थीं। पुलिस के अनुसार, मोहित की पत्नी नेहा हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है, जबकि उनका तीसरा भाई पार्षद रह चुका है। उनकी मां भी पुलिस विभाग में हैं। फिलहाल, पुलिस उन सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। वहीं, मामले के मास्टरमाइंड मोहित सैनी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पहले वो पेमेंट, जिसके नाम पर स्पोर्टस कंपनी से हुआ फ्रॉड….. कैसे पुलिस के चंगुल में फंसे ठग, दो पॉइंट में जानिए… अब जानिए फ्रॉड के सूत्रधार और उनके परिवार के बारे में… -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में स्पोर्ट्स कंपनी डायरेक्टर से ₹3.50 करोड़ हड़पे:ओलिंपिक एसोसिएशन में अटकी थी पेमेंट, रिलीज करवाने के लालच में बना शिकार खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह से खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले एक गिरोह ने करीब 3.50 करोड़ रुपए की ठग लिए।मामले में पंचकूला सेक्टर-20 थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 को सौंप दी है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश की जगह अब गर्मी से रोके जा रहे खेल:ब्रिटेन की भीषण गर्मी विम्बलडन और महिला टी20 वर्ल्ड कप पर डाल रही असर
    Next Article
    दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, चार प्लेयर्स हुए चोटिल, 29 साल का प्लेयर कर सकता है डेब्यू

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment