Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओलिंपिक-कॉमनवेल्थ के बाद अब 2038 एशियन गेम्स की तैयारी:भारत ने प्रस्ताव भेजा; अहमदाबाद होगा मुख्य सेंटर, OCA की टीम जल्द करेगी दौरा

    3 hours ago

    1

    0

    2036 ओलिंपिक की मजबूत दावेदारी और 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी हासिल करने के बाद अब भारत की नजरें 2038 के एशियन गेम्स पर हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने आधिकारिक तौर पर इसके लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। गुरुवार को चीन के सान्या में ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक हुई। इसमें भारत के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बोर्ड ने फैसला लिया है कि भारत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जल्द ही एक इवैल्यूएशन टीम देश का दौरा करेगी। 2038 के स्लॉट के लिए भारत के अलावा साउथ कोरिया और मंगोलिया ने भी अपनी रुचि दिखाई है। अहमदाबाद बनेगा खेलों का हब 2036 ओलिंपिक और 2030 CWG की तरह 2038 एशियन गेम्स का केंद्र भी अहमदाबाद ही रहेगा। गुजरात सरकार ने इसके लिए बड़े स्तर पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण शुरू कर दिया है। 56 साल बाद भारत में वापसी की कोशिश भारत ने 1951 में पहले एशियन गेम्स की मेजबानी की थी। इसके बाद आखिरी बार 1982 में ये खेल भारत में हुए थे। दोनों ही बार मेजबानी दिल्ली ने की थी। अगर भारत 2038 की बिड जीतता है, तो यह 56 साल बाद देश में एशियन गेम्स की वापसी होगी। कम लागत में होगा बड़ा आयोजन IOA के अधिकारियों का मानना है कि 2038 एशियन गेम्स की मेजबानी भारत के लिए 'लॉजिकल स्टेप' है। 2030 CWG और 2036 ओलिंपिक के लिए अहमदाबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही तैयार होगा, ऐसे में एशियन गेम्स के आयोजन की लागत काफी कम हो जाएगी। यदि भारत को 2036 ओलिंपिक की मेजबानी मिलती है, तो एशियन गेम्स के लिए वही वेन्यू इस्तेमाल हो सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:एक्टर ने 'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में नयनतारा भी दिखीं
    Next Article
    IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका अगला टी20 मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment