Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो में सवारी बनकर पर्स से चुरा लिए गहने-नगदी:बावरिया गिरोह की शातिर महिला को पुलिस ने पकड़ा, पहले भी जा चुकी है जेल

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना नाई की मंडी पुलिस ने महिला के पर्स से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली बावरिया गैंग की शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो में सवारी बनकर बैठती थी। वो पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुकी है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि थाना नाई की मंडी पर 19 अप्रैल को एक महिला ने सूचना दी कि वो बोदला चौराहे से बिजली घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। उसके बराबर में एक महिला बैठी थी। महिला ने रास्ते में उतर गई। महिला के उतरने के बाद जब उसने अपना पर्स देखा तो उसमें रखी सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी बिछुए और 3000 रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान 21 अप्रैल को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सोने की चेन, एक जेंट्स अंगूठी, एक सोने का लॉकेट और दो जोड़ी चांदी के बिछुए बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने 17 अप्रैल को ऑटो में सफर कर रही महिला के बैग से यह सामान चोरी किया था और ताजगंज चौराहे पर उतर गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले हरियाणा के पानीपत में चेन काटने के मामले में जेल जा चुकी है। उसके आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों और राज्यों से जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले सपा से नहीं:भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, आर्यन चाय विवाद पर राजनीति तेज
    Next Article
    मनरेगा पशु शेड निर्माण में अनियमितता:अयोध्या में सीडीओ से शिकायत, मजदूरों को नहीं मिला भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment