Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

    1 hour ago

    1

    0

    भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई से प्रेरित होगी। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब "ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान" पर आधारित होगी। इसका डायरेक्शन विवेक रंजन अग्निहोत्री करेंगे। इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में भारत की ताकत, हिम्मत और सटीक कार्रवाई को दिखाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई थी। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य हमले के जिम्मेदार आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी खुद सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दिखाना जरूरी है। उन्होंने इसे देश की एक अहम घटना को दर्ज करने की कोशिश बताया। वहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर गहराई से रिसर्च किया गया, ताकि घटनाओं को सही तरीके से समझा जा सके। अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश इस कहानी को सही और असली रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की है। उन्होंने इसे गंभीर और सटीक तरीके से पेश करने की बात कही। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GST अधीक्षकों ने काली कमाई प्रॉपर्टी में खपाई:झांसी से लेकर तेलंगाना तक संपत्ति खरीदी, पढ़िए कितना कैश, गहने, प्रॉपर्टी मिली
    Next Article
    Israel US Iran War: ईरान के हमले में अमेरिका को हुआ भारी नुकसान, "Middle-East के 13 US आर्मी बेस अब रहने लायक नहीं"

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment