Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी:27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, मंदिरों में तैयारियां तेज

    1 hour ago

    2

    0

    भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस साल 27 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार ने 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे लोगों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी और सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह करीब 11 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 9:30 बजे तक रहेगी। 27 मार्च को नवमी तिथि में सूर्योदय होने के कारण इसी दिन रामनवमी का पर्व मनाना शुभ माना गया है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र का विशेष संयोग भी रहेगा, जिसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शासन के निर्देशों के क्रम में आदेश जारी करते हुए बताया कि 26 मार्च को पहले से अवकाश घोषित था और अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके चलते दोनों दिन सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। रामनवमी को लेकर जिलेभर के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जारी हैं। प्रशासन भी पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बीकापुर में 100 से ज्यादा सड़कें बनवाई':विधायक अमित सिंह चौहान बोले– पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े काम किए, कई नई योजनाएं प्रस्तावित
    Next Article
    लखनऊ में महिला मरीज से वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की:टॉयलेट में घुसकर बैडटच किया, चिल्लाने पर भाग निकला; बोला- सिगरेट पीने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment