Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन लंगड़ा: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने बिना नंबर की बाइक और तमंचा भी किया बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत हरचंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। देर रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिगली पुलिया के पास शारदा नहर मोड़ की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। युवक ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। देखें, 3 तस्वीरें… पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त राजू पुत्र भगवानदीन, निवासी थाना कोतवाली, जनपद बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल युवक को तुरंत गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि राजू गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित था और जनपद के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया पर गाजीपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर किया दान
    Next Article
    सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोंक-झोंक:PBKS vs LSG के बीच IPL मैच के दौरान मिले; एक्ट्रेस बोलीं- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment