Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑनेस्ट क्लब क पदाधिकारी नियुक्त, तुषार गुप्ता अध्यक्ष:बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने दिलाई पद की शपथ

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में सामाजिक संस्था ऑनेस्ट क्लब के नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तुषार गुप्ता को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सचिव शैलेन्द्र कौशिक और कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑनेस्ट क्लब सेवा, समर्पण और ईमानदारी का प्रतीक बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना चुका है और ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि लाल तालाब स्थित गुरुद्वारा और यमुनापुरम क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा प्रोत्साहन के तहत 10 निर्धन लेकिन मेधावी छात्राओं को पूरे वर्ष निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भी भेंट की गई। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अध्यक्ष तुषार गुप्ता और उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव अनुज अग्रवाल और मेघा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में, अध्यक्ष तुषार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और प्रीतिभोज के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल:सागरपाली में हुआ हादसा, वाराणसी रेफर किया गया
    Next Article
    वृन्दावन नाव हादसे के बाद अयोध्या में अलर्ट:नौका विहार को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment