Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    New York के Mayor Zohran Mamdani का अनोखा अंदाज, सूट-टाई में पूल में कूदे, Video हुआ Viral

    15 hours ago

    2

    0

    न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी अपने अनोखे और खुशमिजाज अंदाज के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोगों से बड़े ही कूल और तहजीब वाले तरीके से मिलना उनकी यूएसपी बन चुका है। इस बार तो मेयर साहब ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, न्यूयॉर्क शहर में समर पूल सीजन की शुरुआत करने के लिए वे ईस्ट हार्लेम के एक पब्लिक स्विमिंग पूल पहुंचे और बिना सोचे-समझे अपने ऑफिशियल सूट और टाई पहने-पहने ही पानी में छलांग लगा दी।13 साल पुरानी परंपरा को किया जिंदारिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटीहॉल की एक बहुत पुरानी और मजेदार परंपरा रही है, जिसमें मेयर गर्मियों के सीजन की शुरुआत में खुद पब्लिक पूल के पानी में उतरते थे। हालांकि, पिछले एक दशक से ज्यादा समय से किसी भी मेयर ने इस परंपरा को फॉलो नहीं किया था। एरिक एडम्स और बिल डी ब्लासियो जैसे पूर्व मेयर्स ने अपने कार्यकाल में इससे दूरी बनाए रखी, जबकि माइकल ब्लूमबर्ग इस परंपरा में हिस्सा लेने वाले आखिरी मेयर थे। अब ममदानी ने 2013 के बाद पहली बार इस वार्षिक पूल-ओपनिंग ट्रेडिशन को फिर से जिंदा कर दिया है। इसे भी पढ़ें: Venezuela Earthquake: तबाही के बीच फिर कांपी धरती, 1500 मौतों के बाद तीसरे झटके से दहला देशममदानी का मजेदार जवाब, "जब उन्होंने कहा सूट पहनो..."पूल में छलांग लगाने के बाद मेयर बच्चों और लोकल लोगों के बीच पूरी तरह भीगे हुए कपड़ों में ही पहुंच गए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जनता से कनेक्ट करने के उनके इस क्रेजी और अनोखे तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच ममदानी ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "जब उन्होंने मुझसे कहा सूट पहनें, तो मैंने बस यही समझ लिया।" भीगे कपड़ों में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शहर में पब्लिक स्विमिंग के 90 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। When they said, "wear a suit," I just assumed…Find a public pool near you at https://t.co/V0Tzb9IlHO. https://t.co/TL5XIB4jBw pic.twitter.com/4wHWNB54fx— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) June 27, 2026  इसे भी पढ़ें: नक्शे से मिटा देंगे, Donald Trump की धमकी के बाद US-Iran में ताबड़तोड़ Missile Attackक्या है इस पूल ओपनिंग का इतिहास?आपको बता दें कि इस यूनिक परंपरा की शुरुआत साल 1936 में हुई थी। उस समय न्यूयॉर्क के तत्कालीन मेयर फियोरेलो लागुआर्डिया ने शहर के लोगों के लिए पब्लिक स्विमिंग पूल सुविधाओं का बड़े लेवल पर विस्तार किया था। यह प्रोजेक्ट उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के 'वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिस्ट्रेशन' प्रोग्राम के सपोर्ट से शुरू हुआ था, जिसके तहत शहर में 11 नए हाई-टेक पब्लिक स्विमिंग पूल बनाए गए थे। ये पूल अपने मॉडर्न डिजाइन और क्लोरीनीकरण (पानी साफ करने की तकनीक) के लिए मशहूर हुए और करीब 90 साल बाद आज भी न्यूयॉर्क के लोगों की सेवा कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Seychelles ने PM Modi को सर्वोच्च सम्मान Guardian of the Blue Horizon से नवाजा
    Next Article
    Venezuela Earthquake: तबाही के बीच फिर कांपी धरती, 1500 मौतों के बाद तीसरे झटके से दहला देश

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment