Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से नाथन लायन बाहर:577 विकेट लेने वाले स्पिनर का ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आखिरी टेस्ट संभव; रोचिसिओली और क्लेटन को मौका

    5 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम से अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन को बाहर कर दिया गया है। 577 टेस्ट विकेट ले चुके 39 साल के लायन 600 विकेट पूरे करने से सिर्फ 23 विकेट दूर हैं। उनके बाहर होने से माना जा रहा है कि वे घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं। चयनकर्ताओं ने लायन की जगह 29 साल के अनकैप्ड स्पिनर कोरी रोचिसिओली को टीम में शामिल किया है। वहीं, 27 साल के बल्लेबाज जैक क्लेटन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। सीरीज का पहला टेस्ट 9 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। पर्थ में लायन का रिकॉर्ड शानदार, फिर भी रोचिसिओली को मौका 145 टेस्ट खेल चुके नाथन लायन 577 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ शेन वॉर्न (708 विकेट) हैं। लायन ने पर्थ स्टेडियम में 21.31 की औसत से 29 विकेट लिए हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने पूरी घरेलू समर सीरीज के लिए कोरी रोचिसिओली पर भरोसा जताया है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के इस स्पिनर ने WACA मैदान पर शेफील्ड शील्ड में 27.13 की औसत से 100 विकेट लिए हैं। हाल ही में तस्मानिया के खिलाफ उन्होंने 6 विकेट लेने के साथ फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक भी लगाया था। रोचिसिओली ने मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल स्वेपसन और टॉड मर्फी जैसे स्पिनरों को पीछे छोड़कर टीम में जगह बनाई है। स्वेपसन इस सीजन शेफील्ड शील्ड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, पर्थ में प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए रोचिसिओली को स्कॉट बोलैंड से मुकाबला करना पड़ सकता है। भारत दौरे पर लायन की वापसी की उम्मीद घरेलू सीरीज से बाहर होने के बावजूद लियोन के इंटरनेशनल करियर के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों की अहम भूमिका और लियोन के अनुभव को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें इस दौरे के लिए टीम में वापस बुला सकते हैं। क्लेटन को नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल सकता है बल्लेबाजी में जैक क्लेटन को टीम में शामिल करना भी अहम फैसला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में नंबर-7 पर खेलने वाले ऑलराउंडर कूपर कोनोली और ब्यू वेबस्टर दोनों को बाहर कर दिया गया है। क्लेटन ने सैम कोंस्टास और जेक वेदरल्ड जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर टीम में जगह बनाई है। इस घरेलू सीजन में उन्होंने शेफील्ड शील्ड में सबसे ज्यादा 5 अर्धशतक लगाए हैं। क्वींसलैंड के लिए नंबर-4 पर खेलने वाले क्लेटन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत करीब 50 का है। मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को नंबर-3 पर नए बल्लेबाज की तलाश है। क्लेटन इस पोजीशन पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 14 बार बल्लेबाजी कर चुके हैं और उनका औसत 38 रहा है। उन्होंने इस नंबर पर खेलने की इच्छा भी जताई है। चयनकर्ता शेफील्ड शील्ड के छठे राउंड के बाद एक और खिलाड़ी को टीम में शामिल करेंगे। यह राउंड पहले टेस्ट से तीन दिन पहले खत्म होगा। अतिरिक्त खिलाड़ी के बल्लेबाज या ऑलराउंडर होने की संभावना है। वहीं, ब्यू वेबस्टर को टीम में जगह नहीं मिलने से संकेत मिलता है कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगी सिर की चोट से उबर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। चीफ सिलेक्टर बोले- हाल के मैचों में लायन गेंद से प्रभाव नहीं छोड़ पाए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने नाथन लायन को टीम से बाहर करने की वजह बताई। उन्होंने कहा, "हाल के मैचों में नाथन गेंद से वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जैसी हम उनसे उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनका अनुभव, खेल की समझ और कौशल आगे भी टीम के काम आ सकता है।" बेली ने नए खिलाड़ियों के चयन पर कहा कि कोरी रोचिसिओली पिछले कुछ सीजन से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में ऐसी खूबियां हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल हैं। वहीं, जैक क्लेटन लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका खेल टीम के बाकी बल्लेबाजों के साथ अच्छा तालमेल बिठाता है। न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 16 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित कर दी है। चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्क की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों को देखते हुए टीम में कोई विशेषज्ञ स्पिनर नहीं चुना गया है। 7 तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। लैथम बोले- ओ'रूर्क की वापसी से बॉलिंग अटैक मजबूत होगा हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट के कारण ओ'रूर्क भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट में 49 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 24.55 है। कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि ओ'रूर्क की लंबाई और तेज रफ्तार गेंदबाजी आक्रमण को नया आयाम देगी। हेनरी और जैमीसन संभालेंगे पेस अटैक न्यूजीलैंड ने मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ओ'रूर्क, जैकब डफी, मैट फिशर, माइकल रे और नाथन स्मिथ को टीम में शामिल किया है। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट खेलने वाले माइकल रे को भी मौका मिला है। जैक फाउल्क्स (हिप फ्लेक्सर) और बेन सियर्स (टखने की चोट) फिट नहीं होने के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे ब्लेयर टिकनर के दौरे के आखिरी हिस्से में उपलब्ध होने की उम्मीद है। सैंटनर दूसरे टेस्ट तक जुड़ सकते हैं टीम में विशेषज्ञ स्पिनर नहीं है। ग्लेन फिलिप्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट स्पिन के विकल्प होंगे। वहीं, हाथ में फ्रैक्चर से उबर रहे ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है। कोच रॉब वाल्टर ने स्काई स्पोर्ट को यह जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुश्किल में भारतीय टीम, 5 बैटर्स आउट:पंत के बाद केएल राहुल पवेलियन लौटे; न्यूजीलैंड पहली पारी में 356 रन पर ऑलआउट
    Next Article
    रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान:5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली कैप्टेंसी; हार्दिक के पंजाब जाने के बाद मिली जिम्मेदारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment