Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'न्यूड कर तंत्र क्रिया करो, इसी से हमने दौलत बनाई':कानपुर में महिला बोली- पति और ससुर नग्न कर पूजा में बिठाया, मेरे निजी अंगों को छुआ

    9 hours ago

    2

    0

    ‘शादी के बाद पता चला कि सास-ससुर के साथ पूरा परिवार तंत्र-मंत्र करता है। सभी लोग रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक पूजा-पाठ करते हैं। पूजा के समय सभी नग्न अवस्था में रहते हैं। मुझे भी नग्न अवस्था में पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया। मैं घबरा गई, मैंने कहा- सास-ससुर के सामने नग्न अवस्था में जाना पाप है। इसके बावजूद पति और ससुर ने जबरन सारे कपड़े उतार दिए।’ यह कहना है कानपुर की एक महिला का, जिसने पति और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 30 मार्च को महिला ने अपने पिता के साथ पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर शिकायत की है। पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरा मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… सचेंडी थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित परिवार ने अपनी बेटी की शादी पांडु नगर के रहने वाले ज्वेलरी कारोबारी कौतुक मिश्रा से की। शादी 6 मार्च 2024 को हुई। लड़की के घरवालों का कहना है- शादी में लड़की वालों ने करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए। फॉर्च्यूनर कार और सोने-चांदी के जेवरात दिए। अब महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ताने और मेंटल टॉर्चर के साथ ही उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुराल वालों की डिमांड थी कि मैंने तो दहेज में 2 किलो सोना औक 2 करोड़ रुपए नकद मांगे थे, लेकिन वादे के मुताबिक दहेज नहीं मिला। महिला के आरोप को सिलसिलेवार पढ़िए… विरोध किया तो ले विदेश घुमाने ले गया महिला ने कहा- मैंने विरोध किया। कहा कि मायके जाकर सब बता दूंगी तो पति मुझे घुमाने के लिए पहले कोलकाता ले गया। इसके बाद वहां से बाली (इन्डोनेशिया) ले गया। वहां पर गलत व्यवहार किया। उसकी मां और पिता फोन पर गाइड कर रहे थे। उन लोगों की इन हरकतों से मैं परेशान हो गई। वापस मायके आने के बाद मैंने पूरी बात माता-पिता को बता दी। ससुरालीजन अक्सर तंत्र मंत्र में लीन होकर मेरे साथ अमर्यादित व्यवहार करते और रात में 3-4 बजे तक नग्न अवस्था में रखते थे। उन लोगों के तंत्र-मंत्र से ऊबकर मैंने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। मेरे माता-पिता ने ससुराल वालों से इस संबंध में बात की तो उन लोगो ने तंत्र मंत्र न करने की बात भी की। ससुराल के लोगों ने कहा- तुझे अगर इस तंत्र-मंत्र से बचना है तो स्वरूप नगर में एक मकान और एक किलो सोना दहेज में और दिलाओ तभी बच पाओगी। नहीं तो तुझे इसी तंत्र-मंत्र से अभी गला घोटकर मार देंगे। उसे कई बार फंदा लगाकर हत्या करने की कोशिश की गई। पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू की महिला का कहना है कि रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग होकर मायके वालों ने मुझे घर बुला लिया। मायके से भाई लेने आया तो सिर्फ दो कपड़ों में विदा कर दिया। कोई भी ज्वैलरी नहीं ले जाने दी। इसके बाद पिता के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची। वहां पूरे मामले की शिकायत कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद महिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बाबा राजेंद्र मिश्रा, ससुर विनीत मिश्रा, सास रश्मि मिश्रा, पति कौतुक मिश्रा और देवर सचेत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, रेप, मारपीट करना, जेहर हड़पने, धमकी देना, अपमान करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दैनिक भास्कर ने इस मामले के संबंंध में महिला के ससुराल पक्ष के बात करनी चाही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उनका पक्ष आने पर अपडेट किया जाएगा। -------------------- यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस हुई हाईटेक, यक्ष ऐप से हो रहे खुलासे:अपराधियों को दबोचने के लिए एआई का इस्तेमाल, वॉयस और फेस रिकग्निशन से अब नहीं बच पाएंगे शातिर बदमाश
    Next Article
    लखनऊ चिड़ियाघर में आवास को लेकर विवाद गहराया:निदेशक ने लिखा पत्र- प्रशासनिक कामकाज में दिक्कत आ रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment