Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू चंडीगढ़ में IPL मुकाबले की टिकट बिक्री शुरू:युवराज स्टैंड की सबसे सस्ती, सबसे महंगी ₹30 हजार की; सीजन का यहां आखिरी मैच

    8 hours ago

    2

    0

    मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान की टीम का मुकाबला होगा। PBKS और RR के मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यहां सबसे सस्ती टिकट युवराज स्टैंड की मिलेगी, जिसकी कीमत 2500 रुपए है। इसके अलावा नॉर्मल कैटेगरी में सबसे महंगी टिकट जियो नॉर्थ पवेलियन की 6500 रुपए की है। वहीं कॉर्पोरेट कैटेगरी में सबसे महंगी टिकट 30 हजार रुपए तक की होती है। वहीं, ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। इसकी शुरूआत 24 अप्रैल से होगी। न्यू चंडीगढ़ में यह IPL के इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। यहां हुए अब तक 3 मैचों में PBKS की टीम ही जीती है। फैंस के पास यहां मैच देखने का यह आखिरी मौका होगा। कहां से खरीदे टिकट, रेट में अंतर क्यों ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए डिस्ट्रिक्ट ऐप या वेबसाइट https://www.district.in/events/ipl-ticket-booking पर जाना होगा। वहां पर टाटा आईपीएल 2026 का मैच नंबर 40, पंजाब किंग्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद टिकट कैटेगरी सिलेक्ट करनी होगी। एक व्यक्ति एक समय में सिर्फ एक ही टिकट बुक कर सकता है। वेबसाइट की तरफ से एक ऑनलाइन सिस्टम बनाया गया है, जिसमें 9 से 10 मिनट के अंदर टिकट बुकिंग पूरी करनी होगी, अन्यथा दोबारा से साइट पर विजिट करना होगा। ऑफलाइन टिकट के लिए स्टेडियम के बाहर बने बॉक्स ऑफिस पर अपना आईडी प्रूफ साथ में लेकर जाना होगा, उसके बाद टिकट खरीद सकते हैं। ₹2500 रुपए वाली टिकट ग्राउंड से सबसे दूर है। ₹2750 वाली टिकट पिच के बिल्कुल सामने वाली टिकट है, जबकि ₹3500 में ग्राउंड की साइड में सबसे करीब वाली टिकट है। वहीं ₹6500 में ग्राउंड के सबसे करीब और पिच के सामने वाली टिकट मिलती है। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और कॉर्पोरेट कैटेगरी की टिकटें सुविधाओं के आधार पर 8,500 से 30,000 रुपए तक होती हैं। इन टिकटों में दर्शकों को हॉस्पिटैलिटी स्टैंड या प्राइवेट बॉक्स में बैठने की सुविधा मिलती है, जहां कुशन वाली आरामदायक सीटें होती हैं। टिकट में ही अनलिमिटेड खाना (स्नैक्स, मेन कोर्स और डेजर्ट) शामिल रहता है, इसलिए बाहर से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा, एयरकंडीशंड लाउंज का एक्सेस मिलता है, जहां मैच के दौरान आराम किया जा सकता है। VIP दर्शकों के लिए अलग एंट्री गेट होता है, जिससे लंबी लाइनों से बचा जा सकता है। इन स्टैंड्स की लोकेशन भी बेहतर होती है, जिससे पूरा मैदान साफ नजर आता है। पंजाब टॉप पर, राजस्थान चौथे नंबर पर IPL टूर्नामेंट में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस देखें को पंजाब की टीम अब तक 6 मैच खेली है। जिसमें से 5 मैच जीते हैं। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। 11 पाइंट के साथ पंजाब की टीम टेबल में टॉप पर है। पंजाब टीम इस सीजन की सबसे कंसिस्टेंट टीम और IPL टाइटल की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। राजस्थान की टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। 6 मैचों में राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली। राजस्थान के 8 पॉइंट हैं। राजस्थान की टीम भी बढ़िया खेल रही है। उन्हें प्लेऑफ का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। दूसरे नंबर पर RCB है, जिसने 4 में से 2 मैच जीते और उसके भी 8 पॉइंट हैं लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह राजस्थान से एक नंबर ऊपर है। दोनों टीमों के टॉप 4 प्लेयर जानिए… पंजाब किंग्स: राजस्थान रॉयल्स 21 अप्रैल तक के हिसाब से टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… 38 हजार की केपिसिटी, पहला मुकाबला IPL का ही हुआ न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की केपिसिटी है। यह स्टेडियम साल 2021 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहला बड़ा मुकाबला मार्च 2024 में खेला गया था। तब भी यहां IPL का ही मुकाबला हुआ था। इसके बाद पिछले साल सितंबर 2025 में इस ग्राउंड पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। यह वन डे मैच था, जो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की विमेन टीम के बीच हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौत:फतेहपुर में सड़क किनारे मां के सवारी का इंतजार के दौरान हुआ हादसा, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बड़ी खबर: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Strait of Hormuz पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर 'देश गरिमा'

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment