Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौत:फतेहपुर में सड़क किनारे मां के सवारी का इंतजार के दौरान हुआ हादसा, मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बाइक से कुचलने से 6 साल की मासूम की मौत हो गयी। मृतक मासूम की पहचान आंचल के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है यह हादसा उस समय हुआ है जब बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। मां के साथ सवारी का इंतजार रह रही थी बच्ची परिजनों के अनुसार, आंचल की मां संगीता (पत्नी सोनू) 20 अप्रैल को अपने मायके ढकौली आई थीं।बुधवार की सुबह वह अपनी बेटी के साथ ससुराल लौटने के लिए मुख्य सड़क पर सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने नियंत्रण खोते हुए बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी आंचल मृतक आंचल अपने परिवार की सबसे छोटी संतान थी। वह पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहनें गौरी, शालू और राधा तथा तीन वर्षीय भाई प्रतीक का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज घटना के बाद संगीता ने राधा नगर पुलिस चौकी में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी। थाना इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में टॉपर छात्रा बनी एक दिन की डीएम:श्री सिंह बोली- सेवा का अवसर महसूस हो रहा है, प्रशासन ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
    Next Article
    न्यू चंडीगढ़ में IPL मुकाबले की टिकट बिक्री शुरू:युवराज स्टैंड की सबसे सस्ती, सबसे महंगी ₹30 हजार की; सीजन का यहां आखिरी मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment