Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने नई पार्टी लॉन्च की:लिखा- पंजाब को खोई हुई गरिमा वापस दिलाएंगे; घोषणा के वक्त सिद्धू साथ नहीं दिखे

    5 hours ago

    2

    0

    पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है। नवजोत कौर सिद्धू ने अपने X हेंडल पर पोस्ट करते हुए नई पार्टी की घोषणा की। नवजोत कौर सिद्धू ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसके बैकग्राउंड में नई पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बहुप्रतीक्षित घोषणा। उसमें उन्होंने लिखा है- हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प का काम किया है, जिसमें हमने वर्तमान राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन मानकों का गहराई से अध्ययन और मूल्यांकन किया है। हम केवल अपने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं और लोगों को वही देना चाहते हैं, जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और हमसे अपेक्षा रखते हैं। डॉ. नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट देर रात अपलोड की है। हालांकि, पार्टी की घोषणा करते वक्त उनके साथ उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू नहीं दिख रहे। नवजोत कौर ने पार्टी की घोषणा के लिए की गई पोस्ट में ये लिखा… भाजपा में जाने के लगाए जा रहे थे कयास डॉ. नवजोत कौर ने जब कांग्रेस में सीएम की कुर्सी 500 करोड़ में बिकने वाला आरोप लगाया तो उसके बाद पंजाब की राजनीति में उथल पुथल मच गया। कांग्रेस के स्थानीय नेता से लेकर हाईकमान तक सब विपक्ष के निशाने पर आ गए। उसके बाद पार्टी ने सख्त रवैया दिखाते हुए नवजोत कौर को शोकॉज नोटिस जारी किया। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाती, उससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर ने मोदी सरकार की तारीफ करनी शुरू की तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल होंगी, लेकिन देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पार्टी लॉन्च करके उन्होंने सभी को हैरत में डाल दिया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी को पार्टी से निकाला:नवजोत कौर ने लिखा- पप्पू ने अपने नाम पर मुहर लगाई; BJP ने मेरे टैलेंट को पहचाना पंजाब में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निकाल दिया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि इससे कुछ दिन पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ये फूड्स आंतों में तेजी से बढ़ाते हैं गुड बैक्टीरिया, गट हेल्थ को रखना है हेल्दी तो डाइट में ज़रूर करें शामिल
    Next Article
    राजस्थान के स्कूलों में आज जज पढ़ाएंगे:1400 जज लेंगे क्लास, 8 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स का कॉमन सेशन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment