Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आंबेडकर जयंती पर व्याख्यान:एक्सपर्ट्स ने सामाजिक लोकतंत्र को बताया जरूरी, बोले- गांवों में छात्र काम करें

    10 hours ago

    2

    0

    डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) में उन्नत भारत अभियान मंडली की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान आंबेडकर के विचारों को आधुनिक ग्रामीण विकास से जोड़ते हुए उनके सिद्धांतों के व्यावहारिक तौर पर अमल में लाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.अमरपाल सिंह ने की। इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. प्रेम कुमार गौतम (विधि), और ABVP के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही और डॉ. अमन दीप सिंह मौजूद रहे। सामाजिक लोकतंत्र के बिना अधूरा है ‘उन्नत भारत’ मुख्य वक्ता प्रो.प्रेम कुमार गौतम ने “उन्नत भारत के लिए आंबेडकर की सामाजिक लोकतंत्र की अवधारणा” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि संवैधानिक नैतिकता को जमीनी स्तर तक पहुँचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि आंबेडकर की सोच केवल राजनीतिक समानता तक सीमित नहीं थी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समानता भी उसके केंद्र में थी। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग को बराबरी का अवसर और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक ‘उन्नत भारत’ का लक्ष्य अधूरा रहेगा। छात्रों को गांवों में काम करने के लिए किया प्रेरित कार्यक्रम के दौरान विधि के छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में कानूनी साक्षरता, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही ग्रामीण भारत में वास्तविक बदलाव संभव है। आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने में सक्षम हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समावेशी, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 20 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा:भू-माफिया कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे थे, नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया
    Next Article
    जयपुर में कैफे ने धोती-चप्पल पर कस्टर की एंट्री रोकी:मैनेजमेंट बोला- ओपन फुटवियर में प्रवेश नहीं; आचार्य ने कहा- वेशभूषा के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment