Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निशा विश्वकर्मा मौत मामला...कांग्रेस, सपा मीडिया सेल पर FIR:भ्रामक पोस्ट से तनाव फैलाने के आरोप में करंडा थाने में कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कथित भ्रामक और तथ्यहीन टिप्पणियां करने का आरोप है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब जमानियां क्षेत्र के धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती की चप्पल, मोबाइल फोन और गमछा बरामद हुआ था। बाद में युवती का शव नदी से मिला। परिजनों की लिखित सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता सियाराम की तहरीर पर 19 अप्रैल 2026 को करंडा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय (पुत्र सुभाष पाण्डेय, निवासी ग्राम कटरिया) को बड़सरा बाईपास, आरीपुर-पहाड़पुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर कांग्रेस (@INDIndia) और समाजवादी पार्टी मीडिया सेल (@mediacellsp) के आधिकारिक 'X' हैंडल से की गई पोस्ट्स को पुलिस ने भ्रामक और गलत बताया है। पुलिस का आरोप है कि इन पोस्ट्स के जरिए समाज में अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश की गई। करंडा थाना पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ मुकदमा संख्या 60/2026 और समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के खिलाफ मुकदमा संख्या 61/2026, दोनों भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत दर्ज किए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रश्मिरथी पर्व का समापन:लखनऊ में सांस्कृतिक संगम, तिलक और अटल के विचारों से गूंजा प्रतिष्ठान
    Next Article
    IPL- लखनऊ को जीत के लिए 7 रन की जरूरत:8 बल्लेबाज आउट, स्कोर-148/8; कोलकाता ने 156 का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment