Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे के सौदागर ईशु की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क:पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ईशु के घर, गोदाम पर लगाई गई सील, स्कूटी सीज

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने अनैतिक कारोबार से संपत्ति एकत्र करने वाले अपराधियों के विरूद्ध एक्शन शुरु कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने ब्रह्मपुरी में नशे के सौदागर ईशु पुत्र करण सिंह की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। करीब दो घंटे से ज्यादा पुलिस क्षेत्र में मौजूद रही, जिससे खलबली मची रही। मेरठ पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरोहबंद अपराधियों पर गैंगस्टर लगा रही है। गैंगस्टर की कार्रवाई इसलिए की गई ताकि उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किया जा सके। ऐसे ही एक अपराधी ब्रह्मपुरी अंबेडकर नगर निवासी ईशु पुत्र करन सिंह के विरूद्ध भी कार्रवाई की गई है, जिसके द्वारा नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति एकत्र की गई थीं। 28 अक्टूबर को हुई गैंगेस्टर की कार्रवाई ब्रह्मपुरी थाने में 28 अक्टूबर, 2025 को तत्कालीन एसएचओ रमाकांत पचौरी के द्वारा एक गैंग रजिस्टर्ड किया गया, जिसमें ईशु पुत्र करन सिंह, विकास जाटव पुत्र चरन सिंह, बृजमोहन पुत्र महिपाल सिंह और नितिन पुत्र नेपाल सिंह शामिल रहे। यह गैंग काफी समय से नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित करता आ रहा था। कुर्की की कार्रवाई को आगे बढ़ाया 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपराधियों की संपत्तियों को 14 (A) के अंतर्गत चिह्नित करने का काम शुरु किया और इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी। लंबी प्रक्रिया चली, जिसके बाद 14 मई, 2026 को जिलाधिकारी ने इस गैंग के लीडर ईशु पुत्र करन सिंह के विरूद्ध कुर्की के आदेश जारी कर दिए। भारी फोर्स देखकर लोगों में खलबली नोटिस की कार्रवाई की जा चुकी थी। मंगलवार को सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, परतापुर पुलिस अंबेडकर नगर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी से पूरे इलाके में खलबली मच गई। इसके बाद पब्लिक एनाउंस सिस्टम के जरिए लोगों को होने जा रही कार्रवाई के बारे में बताया गया। मुनादी कराकर 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पहले मुनादी कराई गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने ईशु के ब्रह्मपुरी स्थित आवास, लोहियानगर स्थित गोदाम और एक स्कूटी को सीज कर दिया। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि जिन तीन संपत्तियों को कुर्क करते हुए सीज किया है, उनकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड:दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत, 25-25 हजार का इनाम घोषित
    Next Article
    आजमगढ़ में प्रशिक्षण शिविर का समापन:महेंद्र नाथ पांडे बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, हैट्रिक लगाएगी भाजपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment