Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड:दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत, 25-25 हजार का इनाम घोषित

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का गैंगरेप करने वाले 2 नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस ने आज पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पुलिस की 5 टीमें गैर राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी दिल्ली पुलिस की कॉल से अलर्ट हो गए और मोबाइल स्वीच ऑफ करके फरार हो गए। आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, अब तक तीसरे आरोपी की पहचान तक नहीं हुई है। पूरा मामला जानिए… जौनपुर की रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करती है। वह एक निजी कॉलेज से बीए ऑनर्स की कोर्स भी कर रही है और सेकेंड ईयर में है। कॉलेज में छुट्‌टी होने पर वह 1 मई को अपने घर आई थी। पीड़िता ने बताया कि एग्जाम की डेट आने के बाद वह 15 मई को दिल्ली वापस जाने के लिए निकली। पिता जाफराबाद रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर चले गए। युवती ने बताया कि ट्रेन में बैठने के बाद उसने अपने दोस्त शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया। मुख्य आरोपी को 4 साल से जानती है पीड़िता युवती के अनुसार, शिवम को वह 4 साल से जानती है। मैसेज मिलने के बाद वह उससे मिलने चारबाग स्टेशन पर आया। वहां मिलने के बाद उसने रूम पर चलने को कहा। बार-बार रिक्वेस्ट पर वह मान गई। शिवम उसे लेकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अपने रूम में गया। जहां कॉफी में नशीला पदार्थ देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अपने दोस्तों से भी रेप करवाया। तबियत बिगड़ने पर उसे जनरल टिकट देकर ट्रेन में बैठा दिया। घटना ने घबराई छात्रा ने ट्रेन से अपने माता-पिता को कॉल करके पूरी घटना बताई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दिल्ली के आनंद विहार में मुख्य आरोपी शिवम यादव, सन्नी यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। घटना स्थल लखनऊ होने के कारण मुकदमा ट्रांसफर होकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने आ गया। अब लखनऊ पुलिस की कार्रवाई जानिए… पुलिस की 5 टीमें आरोपियों की तलाश में लगी मामले में एडीसीपी रल्लापल्ली बसंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की सर्विलांस सहित पांच टीमें लगी हैं। घटना संज्ञान में आते ही पुलिस एक्टिव हो गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की कॉल से आरोपी एक्टिव हो गए। इसके बाद सभी मोबाइल स्वीच ऑफ करके फरार हो गए। टीमें यूपी सहित अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है। छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना स्थल मेदांता के पास बने प्रधानमंत्री आवास का है, जहां पर टीम ने जाकर देखा तो पता चला फ्लैट किराए पर लिया गया था। जिसमें ताला लगा हुआ है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों पर घोषित किया इनाम मामले के मुख्य आरोपी शिवम यादव पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम बरहीपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर और सन्नी यादव पुत्र नन्दगलाल निवासी ग्राम जंगीपुर थाना जिला जौनपुर पर 25 मई को 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो दिल्ली में हुए मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। जिसके चलते एक बार फिर लखनऊ में मेडिकल कराया जाएगा। मुख्य आरोपी के पिता हाईकोर्ट में वकील घटना में शामिल मुख्य आरोपी शिवम के पिता प्रयागराज में हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। दूसरा आरोपी शनि लखनऊ में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घटना से घबराई छात्रा उसके बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। ऐसे में दोनों आरोपियों में किसी के पकड़ में आने के बाद तीसरे की पहचान हो सकेगी। शिवम का एक भाई भी लखनऊ में काम करता है। शिवम लखनऊ इन्हीं लोगों के पास आकर रुकता था। पिता बोले- आरोपियों का एनकाउंटर ही न्याय छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी स्थिति में बिल्कुल सुधार नहीं है। वह घर में गुमशुम और डरी सहमी रहती है। उसको डॉक्टर को दिखाकर काउंसिलिंग करवानी है, जिससे बिटिया जल्द से जल्द ठीक हो जाए। पिता का कहना है आरोपियों का एनकाउंटर ही न्याय होगा। पुलिस से काफी उम्मीद है। शिवम उसको बहला फुसलाकर साथ ले गए। उसकी नियत ही खराब थी। इस वजह से योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ ले गया। ----------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप:दोस्त ने 2 लड़कों के साथ मिलकर 3 दिनों तक बंधक बनाया; पिता बोले- एनकाउंटर हो UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप किया गया। 3 दिनों तक उसे एक रूम में बंधक बनाकर रखा गया। पहले दिन उसके दोस्त ने रेप किया और उसके बाद वह अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर अगले 2 दिनों तक जबरदस्ती करता रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरी मंजिल से फेंका मलबा, सर्विस मैनेजर पर गिरा, मौत:OYO होटल मालिक कर रहा था सफाई, भाई बोला- समझौते का दबाव बनाया
    Next Article
    नशे के सौदागर ईशु की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क:पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ईशु के घर, गोदाम पर लगाई गई सील, स्कूटी सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment