Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:कंपनी ने ऑफिस के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा; अब तक 7 गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS ऑफिस से जुड़ा धर्मांतरण और योन उत्पीड़ने का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र और राज्य सरकारों को सख्त कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की है। इस बीच कंपनी ने कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए सभी स्टाफ को घर से काम करने को कहा है। अब तक 9 FIR दर्ज किए गए है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को करीब 78 संदिग्ध कॉल रिकॉर्ड, ईमेल और चैट मिले हैं। कुछ वित्तीय लेनदेन के संकेत भी सामने आए हैं। कंपनी की ऑपरेशंस मैनेजर अश्विनी चेनानी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दरअसल, आरोपी नई जॉइन करने वाली कर्मचारियों की निजी जानकारी के आधार पर ‘टारगेट’ चुनते थे। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों को निशाना बनाया जाता था। धर्म परिवर्तन के मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने याचिका दायर की। याचिका में कहा कि यह सिर्फ धर्मांतरण का मामला नहीं, बल्कि देश के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि धोखे से कराया गया धर्मांतरण देश की संप्रभुता, धर्मनिरपेक्षता और स्वतंत्रता के लिए खतरा है। किसी संगठन के जरिए जबरन या धोखे से कराए गए धर्मांतरण को आतंकी कैटेगरी में रखा जाना चाहिए। याचिका में मांग की है कि धर्म परिवर्तन के मामलों को सुनने के लिए अलग से स्पेशल कोर्ट यानी विशेष अदालतें बनाई जाएं। HR मैनेजर पर शिकायत दबाने का आरोप पुलिस के मुताबिक HR मैनेजर निदा खान पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ितों की शिकायतों को आगे नहीं बढ़ाया और उन्हें दबाने की कोशिश की। यह भी कहा गया कि उन्होंने POSH कमेटी का हिस्सा होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस मामले में देवलाली कैंप थाने में एक और मुंबई नाका थाने में 8 FIR दर्ज की गई है। TCS चेयरमैन बोले- केस परेशान करने वाला टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि ये केस परेशान करने वाला है। हम पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। TCS किसी भी तरह के उत्पीड़न और जबरदस्ती के प्रति लंबे समय से 'जीरो टॉलरेंस' अपनाता रहा है। इस मामले में भी कंपनी सख्त रुख अपना रही है। BJP विधायक बोले- आरोपियों पर देशद्रोह का केस चले बीजेपी विधायक देवयानी फरांदे ने कहा कि हिंदू लड़कियों पर दबाव बनाकर रोजा रखने, नमाज पढ़ने, दुष्कर्म और धर्मांतरण कराना संविधान के खिलाफ है। उन्होंने आरोपियों पर देशद्रोह का केस चलाने, सख्त सजा देने और संपत्ति जब्त करने की मांग की। -------- ये खबर भी पढ़ें… नासिक TCS में यौन शोषण-धर्मांतरण केस के पीछे संगठित नेटवर्क:आर्थिक रूप से कमजोर नई कर्मचारियों को टारगेट करते थे, शिकायत करने पर फटकारती थी मैनेजर महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कंपनी ऑफिस में धर्म परिवर्तन, यौन शोषण केस की पुलिस जांच में सामने आया है कि एक संगठित नेटवर्क नए कर्मचारियों को निशाना बनाता था। इस केस में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नई जॉइन करने वाली कर्मचारियों की निजी जानकारी के आधार पर ‘टारगेट’ चुनते थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-अमेरिका वार्ता के दूसरे दौर की तारीख पर पाकिस्तान ने दिया बयान, कही बड़ी बात
    Next Article
    India’s Got Latent 2 के लिए ऑडियंस रजिस्ट्रेशन ओपन, जानें इस बार क्या होगा खास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment