Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निराश्रित गोवंश का मुद्दा उठाने वालों पर FIR:मुरादाबाद में नगरआयुक्त आवास में घुसकर हनुमान चालीसा पढ़ने का आरोप,प्रदर्शनकारी बोले- क्या कलमा पढ़ें

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में 30 मार्च को नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर शहर में निराश्रित गोवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा नगर निगम के सुरक्षा प्रभारी अविनाश कुमार गौतम की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें प्रदर्शनकारियों पर नगर आयुक्त आवास में घुसने और हनुमान चालीसा पढ़ने के आरोप हैं। तोड़फोड़ करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप भी प्रदर्शनकारियों पर लगे हैं। जबकि प्रदर्शनकािरयों ने इस मुकदमे को झूठा बताते हुए कहा है कि, गायों की दुर्दशा का मुद्दा उठाने से विचलित अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत प्रमुख रोहन सक्सेना ने मांग की है कि, यदि एक भी प्रदर्शनकारी के आवास में घुसने की वीडियो उपलब्ध है तो उसे नगर आयुक्त प्रस्तुत करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था और प्रदर्शनकारियों ने पीली कोठी पर नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया था, उनके आवास पर नहीं। रोहन का दावा है कि प्रदर्शन के समय सिविल लाइंस पुलिस, एलआईयू और नगर निगम के सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। पूरे प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई थी। इसके अलावा नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि एक भी प्रदर्शनकारी ने नगर आयुक्त के आवास में घुसने की कोशिश की या फिर तोड़फोड़ की तो नगर आयुक्त उसका फुटेज प्रस्तुत करें। रोहन बोले-तो क्या अब कलमा पढ़ें ? राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत प्रमुख रोहन सक्सेना ने कहा कि, 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर गोरक्षा के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन दिया था। इसमें शहर में निराश्रित गोवंश की दुर्दशा का मुद्दा उठाया गया था। राष्ट्रीय बजरंग दल की मांग थी कि निराश्रित गोवंश को नगर निगम की गोशाला में ठहराया जाए। गोवंश के लिए एक अस्पताल का निर्माण हो और सड़कों पर जहां-तहां मरने वाले निराश्रित गोवंश को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के लिए नगर निगम की ओर से वाहन उपलब्ध कराया जाए। रोहन ने कहा, प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता चले गए। लेकिन अगले दिन पता चला कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक झूठी एफआईआर नगर निगम की ओर से दर्ज करा दी गई है। नगर निगम के सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसमें प्रदर्शनकारियों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने और नगर आयुक्त के आवासीय परिसर में घुसने का आरोप है। रोहन ने कहा, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर इसलिए एफआईआर लिखा दी गई कि उन्होंने नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हनुमान चालीसा पढ़ा था। रोहन ने तंज कसते हुए पूछा कि यदि मोदी-योगी के राज में गाय का मुद्दा उठाना और हनुमान चालीसा पढ़ना अपराध हो गया है तो सरकार बताए कि क्या अब हम लोगों को कलमा पढ़ना होगा ? DGP उच्चस्तरीय जांच कराएं, झूठा मुकदमा लिखाने वालों पर मुकदमा हो राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत प्रमुख रोहन सक्सेना ने कहा कि, गोरक्षा की बात करना और हनुमान चालीसा पढ़ना अपराध है क्या?,अब क्या हमें नमाज और कलमा पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो। यदि हम दोषी हें तो हमें तुरंत जेल भेज दिया जाए, लेकिन यदि मुकदमा झूठा साबित होता है तो मुकदमा लिखाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रोहन ने कहा, यूपी के डीजीपी ने हाल ही में कहा है कि झूठा मुकदमा लिखाने वालों के खिलाफ मुकदमा होगा। ताजा मामले में नगर आयुक्त या तो घटना के साक्ष्य पेश करें या फिर मुकदमा लिखाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। नगर आयुक्त बोले-हमसे संबंधित विषय नहीं था इस मामले में नगर आयुकत दिव्यांशु पटेल का कहना है कि, विषय उनसे संबंधित थे ही नहीं। इसके बावजूद भीड़ ने उनके कैंप ऑफिस पर आकर अराजकता का माहौल पैदा किया और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। भीड़ को बमुश्किल सिक्योरिटी गार्ड्स ने कैंप ऑफिस में घुसने से रोका और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में पुलिस पर हमले बढ़े:देरी से पहुंचने पर बढ़ रहा गुस्सा, पुलिस की मित्र वाली छवि पड़ रही कमजोर
    Next Article
    जौनपुर में टोल टैक्स की दरें बढ़ीं:नकद भुगतान बंद, टोल दरों में 15 रुपए तक की बढ़त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment