Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरेश अग्रवाल ने नारी वंदन पर विपक्ष को घेरा:बोले– सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर, बंगाल में क्लीन स्वीप का दावा

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए नारी वंदन अधिनियम को लेकर उनकी मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने विपक्ष को संशोधन के लिए पूरा अवसर दिया था। यहां तक कि सुझावों पर चर्चा के लिए संसद को स्थगित कर आधिकारिक बयान लाने की भी पेशकश की गई, लेकिन विपक्ष ने कोई ठोस पहल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के मुद्दे पर भी राजनीतिक लाभ देख रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सुझाव संसद में दिए जाने चाहिए थे, ताकि उन पर विचार संभव हो पाता। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका केवल विरोध करना नहीं, बल्कि रचनात्मक सुझाव देना भी है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि वहां की जनता मौजूदा सरकार से नाराज है और पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि नितिन अग्रवाल कोलकाता में संगठनात्मक बैठकों में जुटे हैं और पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में है। इसके अलावा, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रस्तावित दौरे को लेकर नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 का आयोजन:नारी शक्ति पर काव्य की गूंज, कवयित्रियों-छात्राओं ने सशक्तिकरण की कविताएं सुनाईं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना SDM ने 30-35 बंधकों को मुक्त कराया:हबीबपुर सिकरी के ईंट भट्टे पर हुई कार्रवाई, मजदूरों से की बातचीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment