Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना SDM ने 30-35 बंधकों को मुक्त कराया:हबीबपुर सिकरी के ईंट भट्टे पर हुई कार्रवाई, मजदूरों से की बातचीत

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना के एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने तहसील क्षेत्र के गांव हबीबपुर सिकरी में एक ईंट भट्टे पर बंधक बनाए गए 30 से 35 मजदूरों को मुक्त कराया। प्रशासन ने यह कार्रवाई सोमवार को एक शिकायत मिलने के बाद की। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। साथ ही मुक्त कराए गए मजदूरों ने एसडीएम का धन्यवाद किया। भट्टा मालिक मजदूरों से जबरन करा रहा था काम प्रशासन को सूचना मिली थी कि भट्टा मालिक मजदूरों से जबरन काम करवा रहा था और उन्हें वहां से जाने नहीं दे रहा था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान मजदूरों की स्थिति संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल मुक्त कराया गया। इस दौरान फुगाना प्रभारी विजय कुमार भी मौके पर मौजूद थे। SDM ने मजदूरों से बातचीत की मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मुक्त कराए गए मजदूरों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुक्त कराए गए मजदूरों ने एसडीएम का धन्यवाद किया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अमन कुमार भी एसडीएम के साथ मौजूद थे। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि- बुढ़ाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बंधुआ मजदूरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरेश अग्रवाल ने नारी वंदन पर विपक्ष को घेरा:बोले– सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर, बंगाल में क्लीन स्वीप का दावा
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत:कानपुर देहात के वैना गांव में ट्रॉली खाली करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment