Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 27 साल की महिला की मौत:ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, 8 साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में 27 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका सोनिया के भाई मोहसिन ने बताया कि करीब 8 साल पहले उसकी बहन की शादी अमन गार्डन इलाके के रहने वाले नदीम से हुई थी, नदीम से तीन बच्चे शिफा, फैज और वहाब हैं, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति नदीम, सास रानी, ससुर इंतजार, जेठ शहजाद और देवर जावेद मिलकर सोनिया के साथ मारपीट करते थे। परिजनों का कहना है कि कई बार समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन हालात नहीं बदले। मोहसिन ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में नदीम ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद सोनिया पर अत्याचार और बढ़ गया। उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि रविवार को सोनिया अपने ससुराल लौटी थी। सोमवार रात करीब 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां घर पर केवल पति नदीम और जेठ शहजाद मौजूद थे। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नॉर्दन रेलवे ने ब्लॉक लगाकर ट्रेनें रोकी:गंगा पुल पर स्लीपर बदलने से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
    Next Article
    हरदोई में 11 वर्षीय बच्ची को मिला पक्का घर:DM की पहल पर आवास योजना स्वीकृत, पहली किस्त जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment