Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरजी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 का आयोजन:नारी शक्ति पर काव्य की गूंज, कवयित्रियों-छात्राओं ने सशक्तिकरण की कविताएं सुनाईं

    12 hours ago

    1

    0

    रघुनाथ गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति विषय पर काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में बीएड विभाग और छात्र कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य डॉ. आशा त्यागी (एडवोकेट व कवयित्री) ने महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली कविता प्रस्तुत करते हुए कहा—“मैं नाजुक कांच सी कभी अटल चट्टान सी हूं… मैं द्रौपदी का खप्पर हूं तो मीरा के भजनों की तान भी हूं।” उनकी प्रस्तुति ने छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार किया। दूसरी कवयित्री डॉ. ज्योति उपाध्याय ने भी अपनी रचना के माध्यम से नारी के भावों और त्याग को दर्शाया—“सुंदर है तन, सुंदर है मन, नारी भावों का है उपवन…”, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम की संयोजिका व संचालिका डॉ. शुभम त्यागी ने अपने काव्य पाठ में नारी की शक्ति और सामर्थ्य को रेखांकित करते हुए कहा—“मैं लोहा हूं, मैं लावा हूं, मुझे बस प्यार मत समझो।” अधिष्ठाता छात्र कल्याण परिषद प्रो. अनु रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लड़कियों की शिक्षा बेहद जरूरी है, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें। कार्यक्रम में बीएड की छात्राओं गरिमा चौधरी, निकिता, प्रियांशी, प्रीति गुप्ता और अमिता ने भी काव्य पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में छात्र कल्याण परिषद और बीएड विभाग की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। यह कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नारी सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष द्विवेदी का तबादला:डॉ. अंकुर लाठर जिलाधिकारी नियुक्त, खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर थी तैनात
    Next Article
    नरेश अग्रवाल ने नारी वंदन पर विपक्ष को घेरा:बोले– सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर, बंगाल में क्लीन स्वीप का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment