Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारंगी-गोरखपुर और कटिहार-अमृतसर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन:गर्मी में मिलेगी थोड़ी राहत, जानिए डेट और टइमिंग

    4 hours ago

    1

    0

    रेलवे प्रशासन ने गर्मियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली 2 अतिरिक्त साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी और कुल 9-9 फेरों में सेवाएं देंगी। नारंगी-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 05633/05634 नंबर की यह ट्रेन नारंगी से गोरखपुर के बीच चलाई जाएगी। - 05633 (नारंगी से गोरखपुर): यह ट्रेन 2 अप्रैल से 28 मई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:20 बजे नारंगी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। - 05634 (गोरखपुर से नारंगी): वापसी में यह ट्रेन 3 अप्रैल से 29 मई 2026 तक हर शुक्रवार को शाम 4:55 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन रात 9:40 बजे नारंगी पहुंचेगी। यह ट्रेन गुवाहाटी, कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान और देवरिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर, सामान्य और एसएलआरडी कोच शामिल हैं। कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 05736/05735 नंबर की यह ट्रेन कटिहार से अमृतसर के बीच चलेगी। - 05736 (कटिहार से अमृतसर): यह ट्रेन 1 अप्रैल से 27 मई 2026 तक हर बुधवार रात 9:00 बजे कटिहार से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। - 05735 (अमृतसर से कटिहार): वापसी में यह ट्रेन 3 अप्रैल से 29 मई 2026 तक हर शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे अमृतसर से चलकर अगले दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्णिया, रक्सौल, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर आदि प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें थर्ड एसी श्रेणी, सेकंड एसी श्रेणी, स्लीपर, सामान्य और लगेज व जनरेटर कोच शामिल हैं। यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा इन विशेष ट्रेनों के संचालन से पूर्वोत्तर, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गर्मियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन ट्रेनों का लाभ उठाएं और समय से अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में मुठभेड़, बिजली तार चोरी के 7 बदमाश गिरफ्तार:दो के पैर में लगी गोली, तमंचा-चाकू और चोरी का तार बरामद
    Next Article
    माधवीलता पर अभद्र टिप्पणी के बाद बरेली कॉलेज में बवाल:आलोक खरे ने अब कार्यकर्ताओं पर केस के लिए प्राचार्य को लिखा पत्र, सपा छात्र सभा भी मैदान में उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment