Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण:भाजपा सरकार का यह निर्णय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे भारतीय लोकतंत्र और मजबूत होगा। वक्ताओं ने बताया कि यह अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगा। इससे उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे लैंगिक समानता स्थापित करने और महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ावा देने वाला एक क्रांतिकारी कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी ने कहा कि विशेष संसद सत्र बुलाकर इस विधेयक को पारित कराना महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊंचाई देने वाला निर्णय है। उन्होंने जोर दिया कि इससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। समाजसेविका, भाजपा नेत्री और संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष डॉ. सोनी सिंह ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और सशक्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विधि छात्रा गौरी पाण्डेय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले महिलाओं को सीमित दायरे में देखा जाता था, लेकिन अब वे संसद और विधानसभाओं में अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगी। प्रेस वार्ता में उषा पाण्डेय, शिखा अग्रहरी, आंशिका उपाध्याय, वंदना गुप्ता और कुसुम सहित कई अन्य महिलाओं ने भी इस अधिनियम का समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान संयोजक ई. सुधांशु सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, जिला मंत्री हैप्पी राय, किरन प्रजापति और रुद्रनाथ मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस अधिनियम को देश की प्रगति में एक मील का पत्थर बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खोला गैस सिलेंडर:कौशांबी में LPG लीक होने से हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम:कासगंज में महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ने बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment