Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खोला गैस सिलेंडर:कौशांबी में LPG लीक होने से हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित भरवारी कस्बे में रविवार शाम एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को कमरे में बंद कर एलपीजी गैस सिलेंडर खोल दिया। गैस लीक होने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112, भरवारी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह घटना भरवारी कस्बे के केशव नगर मोहल्ले की है। बड़कू सिंह पुत्र कमल सिंह का रविवार शाम अपनी पत्नी से किसी महिला के साथ कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया। पत्नी द्वारा बार-बार शक किए जाने पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद बड़कू सिंह ने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में बंद होने के बाद बड़कू सिंह ने एलपीजी सिलेंडर से गैस खोल दी। देखते ही देखते गैस पूरे कमरे और घर में फैल गई। जब गैस की बदबू मोहल्ले में आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस चौकी को भी घटना की जानकारी दी। भरवारी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बड़कू सिंह ने अपनी पत्नी से माफी मंगवाने की शर्त पर कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने उसे बाहर निकाला, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में एम्पावरिंग वीमेन अवॉर्ड में मेकअप सेमीनार आयोजन:100 महिलाओं को दिया अवार्ड, मारवाड़ी सम्मेलन के लोग शामिल हुए
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण:भाजपा सरकार का यह निर्णय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment