Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरी सेमरी देवी मंदिर में चादर के पार हुई लौ:नहीं लगी आग ,चैत्र नवरात्रि तीज पर चमत्कारी आरती देखने उमड़ी भीड़

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा के नरी सेमरी गांव स्थित प्राचीन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तीज पर शनिवार को एक विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस आरती को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए। आरती का क्रम निर्धारित समय पर शुरू हुआ। पहली आरती शाम 7:10 बजे और दूसरी आरती शाम 7:35 बजे आयोजित की गई। ये आरतियां देवी भक्त ध्यानू भगत (आगरा) के परिजनों द्वारा संपन्न कराई गईं। इस आरती की मुख्य विशेषता यह थी कि बड़े दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद कपड़े की चादर रखी गई, लेकिन चादर में आग नहीं लगी। दीपकों की लौ चादर के आर-पार स्पष्ट दिखाई दे रही थी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए। यह विशेष आरती प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि की तीज के दिन ही आयोजित की जाती है। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में वर्षभर उत्साह बना रहता है। इस अवसर पर नत्थी सिंह, मनोज कुमार, पूर्व सभासद ठाकुर वीरी सिंह, विक्रम सिंह, अशोक भार्गव, राजू भार्गव, देवों, नीरज और प्रेम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंदिर समिति के अनुसार, नरी सेमरी की देवी का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां एक मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कामाख्या धाम में भक्तों की भारी भीड़, मनोकामनाएं होती पूरी:हजारों की संख्या में प्रतिदिन आ रहे माता रानी के भक्त
    Next Article
    फरह में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment