Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरह में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जुड़ावाई बंबा के समीप देर रात हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, मांगरोल जाट (थाना अछनेरा) निवासी छोटू पुत्र भगवान सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चौली पुत्र नवल (32 वर्ष), प्रवीण उर्फ प्रमोद प्रेमी (30 वर्ष), देवा उर्फ शकील पुत्र चौली (निवासी थाना फरह) समेत अन्य लोग घायल हुए। घायलों में माखन पुत्र खजान सिंह (45 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का उपचार फरह के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरी सेमरी देवी मंदिर में चादर के पार हुई लौ:नहीं लगी आग ,चैत्र नवरात्रि तीज पर चमत्कारी आरती देखने उमड़ी भीड़
    Next Article
    ज्ञानवापी के पश्चिमी द्वार पर स्थित मां श्रृंगार-गौरी का दर्शन:हजारों की संख्या में पहुंचेगा भक्तों का समूह,साल में एक बार होता है दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment