Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूर हसन हत्याकांड में बेटे समेत 3 को उम्रकैद:मुरादाबाद में 12 साल पहले बेटे ने सुपारी देकर कराई थी प्लाईवुड कारोबारी की हत्या

    4 hours ago

    2

    0

    मुरादाबादमें 12 साल पहले हुई प्लाई वुड कारोबारी नूर हसन की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने नूर हसन के बेटे मोहम्मद हसन समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नूर हसन की हत्या उसी के बेटे मोहम्मद हसन ने 5 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई थी। अदालत ने मो. हसन पर 11 हजार और शूटर सुमित व छत्रपाल पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में 12 साल पुराने प्लाईवुड कारोबारी नूर हसन हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 सुरेंद्र कुमार की अदालत ने फैसला सुनाया है। कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर गली नंबर दो निवासी नूर हसन दस सराय पुलिस चौकी के पास प्लाईवुड एंड फर्नीचर की दुकान चलाते थे। दुकान के पास ही उनका गोदाम था। 13 मई 2014 की रात करीब 9 बजे दुकान में ही नूर हसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नूर हसन के बेटे मो. हसन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दुकान में बदमाश घुसे और करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने के बाद उसके पिता की हत्या कर भाग गए। कटघर थाने की पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच की तो कारोबारी के बेटे पर शक गहराया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मोहम्मद हसन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे गलत चाल चलन की वजह से पिता ने खर्च के लिए रुपये देने बंद कर दिए थे। इस बात से वह अपने पिता से नाराज था। इसके बाद मो. हसन ने दुकान पर काम करने वाले कटघर के डबल फाटक दस सराय गली नंबर दो निवासी छत्रपाल को अपने पिता की हत्या करने की सुपारी दे दी थी। इसके बाद छत्रपाल ने अपने मोहल्ले के सुमित और एक नाबालिग के साथ मिलकर गोली मारकर कारोबारी की हत्या की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-3 सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में निवेश के नाम पर 12.45 लाख की ठगी:50 बार में कराए ट्रांसफर, फर्जी प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग को दिखाते रहे नकली मुनाफा
    Next Article
    छात्रा को ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार:हिंदू संगठन के युवकों ने छात्रा के साथ पकड़ा था, बुर्का पहनाने का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment