Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में निवेश के नाम पर 12.45 लाख की ठगी:50 बार में कराए ट्रांसफर, फर्जी प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग को दिखाते रहे नकली मुनाफा

    5 hours ago

    1

    0

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा में 72 वर्षीय बुजुर्ग से 12 लाख 45 हजार 870 रुपए ठग लिए। आरोपियों ने इसके लिए फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया था। उस पर निवेश की रकम और नकली मुनाफा दिखाकर बुजुर्ग को लगातार पैसे जमा करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने पेटीएम के जरिए 50 अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन में आरोपियों के खातों में रकम भेज दी। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निवेश के लिए भेजा था मैसेज पुलिस के मुताबिक, सेक्टर ओमेगा-1 स्थित एल्डिको गोल्फ व्यू अपार्टमेंट निवासी पी. अनबलगन (72) ने शिकायत में बताया कि 17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर निवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मैसेज आया था। उन्होंने इसे असली समझकर दिए गए लिंक पर क्लिक किया और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज कर दी। कुछ समय बाद एक्सवेल नाम के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के अकाउंट मैनेजर के रूप में एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करता था। उसने बुजुर्ग को टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा। इसके बाद ट्रेडिंग के नाम पर कई लिंक भेजे गए। फर्जी डैशबोर्ड पर दिखाते थे मुनाफा-नुकसान आरोपियों ने बुजुर्ग को एक ऑनलाइन डैशबोर्ड दिखाया। इसमें निवेश की रकम, बैलेंस और मुनाफे-नुकसान का हिसाब नजर आता था। इसके जरिए उन्हें भरोसा दिलाया जाता था कि उनका पैसा ट्रेडिंग में लगा है और मुनाफा हो रहा है। जब भी डैशबोर्ड पर नुकसान दिखाया जाता, आरोपी रकम डूबने का डर दिखाकर और पैसे जमा करने के लिए कहते थे। इस तरह अलग-अलग किस्तों में उनसे कुल 12,45,870 रुपए जमा करा लिए गए। 50 UPI ट्रांजेक्शन में भेजे रुपए पीड़ित ने पेटीएम के माध्यम से 50 अलग-अलग UPI ट्रांजेक्शन किए। सभी रकम आरोपियों के बताए खातों में भेजी गई। लगातार पैसे जमा कराने के बाद भी जब उन्हें वास्तविक मुनाफा नहीं मिला, तब ठगी का पता चला। साइबर थाने में FIR, जांच शुरू इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में भी शिकायत देकर आरोपियों के बैंक खाते और UPI आईडी फ्रीज कराने के साथ रकम वापस दिलाने की मांग की। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और UPI ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुनझुन में विद्यार्थियों ने कथक, गायन और वादन पेश किया:राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में बिरजू महाराज कथक संस्थान का वार्षिक कार्यक्रम
    Next Article
    नूर हसन हत्याकांड में बेटे समेत 3 को उम्रकैद:मुरादाबाद में 12 साल पहले बेटे ने सुपारी देकर कराई थी प्लाईवुड कारोबारी की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment