Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा को ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार:हिंदू संगठन के युवकों ने छात्रा के साथ पकड़ा था, बुर्का पहनाने का भी आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    कैराना में बीए की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने जैकब को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहल्ला आर्यपुरी निवासी जैकब पुत्र स्व. वकील है। छात्रा के पिता की तहरीर पर 16 नवंबर को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसी रात आरोपी को पकड़ लिया। उधर, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मारपीट करने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। आश्रम के पास युवक को पकड़ा था मामला सोमवार दोपहर पानीपत रोड स्थित ऊंचा गांव आश्रम के पास का है। डॉ. गौतम नाथ योगी और हिंदू संगठन के कुछ युवकों ने पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास एक युवक को पकड़ लिया था। उसके साथ बीए की छात्रा भी मौजूद थी। आरोप था कि युवक ने छात्रा को बुर्का पहना रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर युवकों ने विरोध जताया और आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिटाई और बुर्का पहनाने का वीडियो वायरल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। युवक को जबरन बुर्का पहनाने के प्रयास का आरोप भी सामने आया। इसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर जैकब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रात में आरोपी को पकड़ा पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक, एसपी शामली एनपी सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। एएसपी सुमित शुक्ला के निर्देशन और सीओ कैराना के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 17 नवंबर की रात जैकब को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मारपीट करने वालों की भूमिका की जांच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवक की पिटाई के मामले की भी जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नूर हसन हत्याकांड में बेटे समेत 3 को उम्रकैद:मुरादाबाद में 12 साल पहले बेटे ने सुपारी देकर कराई थी प्लाईवुड कारोबारी की हत्या
    Next Article
    लखनऊ के अवध लेडीज क्लब ने 90वां स्थापना दिवस मनाया:क्षेत्र की छह महिलाओं को अवध शक्ति सम्मान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment