Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के अवध लेडीज क्लब ने 90वां स्थापना दिवस मनाया:क्षेत्र की छह महिलाओं को अवध शक्ति सम्मान मिला

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अवध लेडीज क्लब ने मंगलवार को अपने 90वें स्थापना दिवस के अवसर पर अवध शक्ति सम्मान समारोह 2026-27 का आयोजन किया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्लब परिसर में हुए समारोह में समाज सेवा, कला, साहित्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह और भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मांडवी सिंह समेत कई विशिष्ट हस्तियां शामिल हुईं। समारोह का संयुक्त संचालन रचना टंडन और अर्चना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुमाऊं कोकिला विमल पंत ने 'घर मोरे आइयो गणपति महाराज' गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद स्वर कोकिला पद्मा गिडवानी ने स्वागत गीत 'स्वागत है, आपका अभिनंदन है' प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। स्थापना में योगदान देने वाली महिलाओं के बारे में बताया क्लब की अध्यक्ष ज्योति कौल ने स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने क्लब से जुड़ी महिलाओं के योगदान और सहयोग को याद किया। सचिव मनोरमा मिश्रा ने क्लब की स्थापना में योगदान देने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते नौ दशकों में विभिन्न कलाकारों, रचनाकारों और साहित्यकारों ने क्लब को गौरवान्वित किया है। क्लब समय-समय पर ऐसी विभूतियों को सम्मानित करता रहा है। लोकगीत और कविता से सजी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने 'अरे रामा ऐही बाटे अमवा' सोहर गीत सुनाया। वरिष्ठ सदस्य एवं रचनाकार उमा त्रिगुणायक ने अवध की महिलाओं के योगदान और गौरव को रेखांकित करती कविता प्रस्तुत की। समारोह में कथक नृत्य संरचनाकार एवं लेखिका डॉ. रेणु शर्मा, नाट्य कलाकार चित्रा मोहन और अनुपमा राय भी शामिल रहीं। छह महिलाओं को मिला अवध शक्ति सम्मान
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा को ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार:हिंदू संगठन के युवकों ने छात्रा के साथ पकड़ा था, बुर्का पहनाने का भी आरोप
    Next Article
    मुरादाबाद में नकली दवाओं के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:तीन पर मुकदमा दर्ज, सैंपल की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment