Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में नकली दवाओं के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:तीन पर मुकदमा दर्ज, सैंपल की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में नकली दवाओं का कारोबार सामने आने के बाद पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। विभाग की ओर से लिए गए दवाओं के सैंपल की जांच रिपोर्ट में उनके नकली होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस की टीमें बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि नकली दवाओं की सप्लाई और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। सैंपल की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा औषधि विभाग की टीम ने पिछले दिनों संदेह के आधार पर अलग-अलग स्थानों से दवाओं के नमूने लिए थे। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर दवाओं के नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद औषधि विभाग की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में तीन नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों और इस कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि औषधि विभाग की जांच में दवाएं नकली पाए जाने के बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली दवाएं कहां तैयार की जा रही थीं, उनकी सप्लाई किन जगहों पर हो रही थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के अवध लेडीज क्लब ने 90वां स्थापना दिवस मनाया:क्षेत्र की छह महिलाओं को अवध शक्ति सम्मान मिला
    Next Article
    रामपुर में बदला मौसम, सुबह ठंड-कोहरे से मिली राहत:दो दिन बाद खिली धूप, साफ आसमान के साथ हुई दिन की शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment