Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैनी थाने में हंगामे के दो वीडियो सामने आए:प्रयागराज में एक में रिटायर फौजी चीखता दिखा, दूसरे में खून से लथपथ नजर आया

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के नैनी थाने में दो दिन पहले हुए हंगामे का वीडियो रविवार को सामने आया। इसमें रिटायर फौजी को पुलिस एक कार में बैठाए नजर आती है। इस दौरान वह चीखकर यह कहता नजर आता है कि मुझे कहां ले जा रहे हो। मेरा सिर फटा, मेरी पत्नी का मिसकैरेज हुआ और मुझ पर ही कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा एक वीडियो में वह खून से लथपथ नजर आता है। उधर पुलिस ने रिटायर फौजी, उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज किया है। चाका, गंगोत्री नगर का रहने वाला रिटायर फौजी दिलीप कुमार सिंह मूल रूप से त्योथर रीवा का रहने वाला है जो मौजूदा समय में शक्ति नगर कॉलोनी चाका गंगोत्री नगर में रहता है। एक दिन पहले नैनी थाने में सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप उस पर लगा था। रविवार को उसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें से एक 44 तो दूसरा वीडियो 34 सेकेंड का है। तीन तस्वीरें देखिए… पहला वीडियो नैनी थाना परिसर का 44 सेकेंड के पहला वीडियो नैनी थाना परिसर का है। इसमें दिलीप को कुछ पुलिसकर्मी प्राइवेट कार में बैठाए नजर आते हैं। जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी बाहर खड़े दिखाई देते हैं। इनमें से दो दरोगा व अन्य सिपाही शामिल होते हैं। वीडियो शुरू होते ही कार के पास एक महिला खड़ी नजर आती है जो उसकी पत्नी रीना बताई जा रही है। महिला बार-बार यह कहते दिखाई पड़ती है कि कहां लेकर जा रहे हो। अगले ही पल कार में बैठा फौजी जबरन बाहर आने की भी कोशिश करता दिखाई पड़ता है। इस पर बाहर खड़ा दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी उसे कार में बैठाने की कोशिश करते हैं और इस पर वह यह कहता है कि मेरा सिर फटा, मेरी मैडम का मिसकैरेज हुआ और मुझ पर ही कार्रवाई हुई। वह यह भी कहता सुनाई पड़ता है कि मुझे कहां ले जा रहे हो और मैं नहीं जाऊंगा। इतना कहते हुए वह कार से बाहर आ जाता है। इस दौरान वह यह भी चीखकर यह भी कहता है कि मेरा सिर फटा, मेरी मैडम कर सिर फटा तब आपने कार्रवाई नहीं की। खून से लथपथ बैठा नजर आया इसके अलावा 34 सेकेंड के दूसरे वीडियो में वह कहीं बैठा नजर आ रहा है और खून से लथपथ दिखाई पड़ता है। उसके सिर में गहरा जख्म भी दिखाई पड़ता है। इस दौरान वीडियो बनाने वाली महिला यह कहती सुनाई पड़ती है कि पूरा सिर फाड़ डाला है। चौकी प्रभारी ने लिखाया है मुकदमा बता दें कि पुलिस ने एक दिन पहले ही रिटायर फौजी पर मुकदमा भी दर्ज किया है। चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर शिवजी गुप्ता इसके वादी हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा है, 27.03.2026 को दिलीप को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। वह और दरोगा अंकित शर्मा, सिपाही प्रदीप यादव उसे चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट मेजा के समक्ष ले जा रहे थे। थाने से बाहर निकलते ही उसकी पत्नी रीना सिंह व 02 अन्य व्यक्तियों ने उन्हें रोककर गालीगलौज की। लात घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। कहा कि तुम्हें ऐसे झूठे केस में फंसाएंगे कि जिंदगी भर जेल में सड़ते रहोगे। इस तरह अभियुक्त को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगाने का प्रयास करने लगे। शोरगुल सुनकर थाना कार्यालय पर मौजूद सिपाही गोपाल चाहर पहुंचा, तो उसकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा अंकित की नेम प्लेट उखाड़ कर तोड़ दी। तब तक दिलीप मौका पाकर भागने लगा, जिस पर पुलिस बल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया।' दरोगा की इस तहरीर पर दिलीप, उसकी पत्नी व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। उधर इस मामले में नैनी थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल क्रांति दिवस पर देवरिया में मशाल जुलूस निकला:मंगल पांडेय की स्मृति में हुआ आयोजित, जनसैलाब उमड़ा
    Next Article
    गोंडा में गैस सिलेंडर न मिलने पर मारपीट:इंडेन गैस एजेंसी पर कर्मचारियों को पीटा, सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment