Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाज को लेकर पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक, VIDEO:मैनपुरी में निर्धारित जगह से अलग नमाज पढ़ने पर लगा था रोक

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में ईद के दिन नमाज को लेकर विवाद सामने आया है। गंगापुर स्थित ईदगाह के पास कुछ नमाजी निर्धारित स्थान के बजाय निजी जमीन पर नमाज अदा करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोका, जिसके बाद पुलिस और नमाजियों के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रशासन के निर्देशों के तहत नमाज केवल निर्धारित ईदगाह में ही पढ़ी जानी थी। पुलिसकर्मियों ने नमाजियों को इन निर्देशों से अवगत कराया और उन्हें तय स्थान पर ही नमाज अदा करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी इस विवाद के पीछे एक पुराना मामला भी सामने आया है। जमीन के मालिक चरण सिंह पुत्र लल्लू ने बताया कि पिछले साल ईद पर ईदगाह में जगह कम पड़ने पर कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनके घर के बाहर बने चबूतरे पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने आपसी सौहार्द दिखाते हुए इसकी इजाजत दे दी थी और नमाज के लिए आसन भी उपलब्ध कराए थे। चरण सिंह का आरोप है कि नमाज खत्म होने के बाद उन आसनों को सम्मान के साथ वापस करने के बजाय पास के नाले में फेंक दिया गया था, जिससे उन्हें काफी ठेस पहुंची थी। इसी कारण इस बार वह पहले से ही अपने घर के बाहर खड़े थे ताकि कोई भी उनके चबूतरे पर नमाज न पढ़े। कुरावली थाना प्रभारी ललित भाटी ने इस संबंध में बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार नमाज केवल निर्धारित स्थान पर ही पढ़ी जानी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद सभी ने निर्देशों का पालन किया और तय स्थान पर ही नमाज अदा की गई। माहौल बिगाड़ने की कोशिश हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही और ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल को बिगड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस टीम सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चलाकर माहौल बिगड़ता वालों पर नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक राजेश त्रिपाठी बोले- कछरांचल को बाढ़मुक्त करेंगे:99% बड़े काम पूरे, इसलिए खुद को 10 में 10 नंबर देता हूं; ग्रेटर गीडा बड़ी उपलब्धि
    Next Article
    आजमगढ़ में 25000 का इनामी शूटर गिरफ्तार:9 जनवरी की रात में पुरानी रंजिश को लेकर की थी फायरिंग, तलाश में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment