Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में ईंधन से भरा मिनी टैंकर पकड़ा:हजारों लीटर अवैध ईंधन जब्त, कर्मचारी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद में ईंधन तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने लतवा मुरलीधर स्थित बुद्धा एनर्जी स्टेशन (BPCL रिटेल आउटलेट) के पास से एक मिनी टैंकर जब्त किया है। आरोप है कि इस टैंकर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंधन बेचने के लिए किया जा रहा था। यह कार्रवाई 21 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे सलीमगढ़ टोल प्लाजा के पास की गई। पुलिस ने बिहार पंजीकृत संदिग्ध मोबाइल टैंकर (BR01GN8447) को रोका। इसकी क्षमता 2000 से 3000 लीटर बताई जा रही है। टैंकर को तमकुहीराज थाने ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में उसके पास कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं पाया गया। थाना प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मौके पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही टैंकर के कर्मचारी फरार हो गए। जब्त किए गए टैंकर को सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है और संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी टैंकर को 9 मार्च को भी भारी मात्रा में ईंधन लेते हुए देखा गया था, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एक ही वाहन के बार-बार इस्तेमाल से संगठित तस्करी की आशंका गहरा गई है। पेट्रोल पंप से टैंकर में ईंधन भरते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। विभाग जांच पूरी होने से पहले टैंकर मालिक के सामने आने का इंतजार कर रहा है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इतनी बड़ी मात्रा में ईंधन का अवैध भंडारण और बिक्री आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), पीईएसओ (PESO) लाइसेंस नियमों और तेल कंपनियों के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। आशंका जताई जा रही है कि यह ईंधन बिहार भेजा जा रहा था, जहां कीमतें उत्तर प्रदेश की तुलना में 5-7 रुपए प्रति लीटर अधिक हैं। हाल ही में औद्योगिक डीज़ल की कीमतों में लगभग 22 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अवैध आपूर्ति के माध्यम से मुनाफाखोरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन अब वाहन और पेट्रोल पंप मालिकों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रहा है, जिससे मिलीभगत की आशंका और गहरी हो गई है। इस पूरे मामले की निगरानी एडीएम आकांक्षा मिश्रा द्वारा की जा रही है, जिसे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। खड्डा क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस से सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक वाहन चालक या संबंधित व्यक्ति सामने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो पूछताछ की जाएगी, अन्यथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फरार चल रहा 25000 का इनामी गिरफ्तार:वाहन चोर गिरोह का था सरगना, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    काशी में RSS का पथ संचलन, VIDEO:गणवेश में सजे स्वयंसेवकों का दिखा कदमताल,जय श्रीराम के लगे नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment