Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 25000 का इनामी शूटर गिरफ्तार:9 जनवरी की रात में पुरानी रंजिश को लेकर की थी फायरिंग, तलाश में जुटी थी पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने ₹25000 के इनामी फरार शूटर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित ने 9 जनवरी 2026 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 9 जनवरी 2026 की रात बिजोरा गांव के रहने वाले सर्वशक्ति पांडे और श्याम पांडे के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर अभय सिंह अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। दोनों ने पहले घर पर ईंट पत्थर फेका और जब पीड़ित बाहर निकाला तो अभय सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सर के पास से गुजर गई थी। जिससे पीड़ित बाल बाल बच गया था। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार चल आरोपी पर जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था। अपने साथी के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम कंधरापुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास करने का आरोपी अंडरपास के पास मौजूद है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबिश दी तो मौके से एक आरोपी फरार हो गया जबकि अभय सिंह को पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो आरोपी के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप कर रह रहा था। इस घटना में फरार आरोपी यश पांडे उर्फ आदित्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाज को लेकर पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक, VIDEO:मैनपुरी में निर्धारित जगह से अलग नमाज पढ़ने पर लगा था रोक
    Next Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पदों के लिए परीक्षा:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment