Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमो घाट के मैनेजर से मारपीट, FIR:गंगा आरती के समय घाट किनारे नाव लगाने को लेकर विवाद, बोला - जेटी पर नाव लगाना है मना

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के नमो घाट का कार्य देखने वाली कार्यदायी संस्था आरके वैदिक के मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा मारपीट से संबंधित है। मनीष के अनुसार नमो घाट के आरती स्थल के सामने लगी जेटी के पास शनिवार की शाम दो नाविकों के बजड़े पहुंचे और वहां सवारी उतारने लगे जबकि प्रशासन ने इसे मना किया है। उसके बाद भी जबरदस्ती करने लगे और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। इसमें मेरा हाथ टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने मनीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जेटी पर सवारी उतारना है मना मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने बताया - नमो घाट पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से रोजाना मां गंगा की भव्य आरती होती है। आरती स्थल के ठीक सामने गंगा में जेटी लगी हुई है। जिसपर आरती के समय किसी को उतरने और चढाने या नाव लगाने की मनाही है। शनिवार की शाम 5 बजे के बाद दो बड़े बजड़े वहां पहुंचे और आरती के ठीक पहले सवारियां उतारने लगे। रोकने पर की मारपीट मनीष ने बताया - इस बात की जानकारी मुझे हुई तो मै सुरक्षाकर्मियों के साथ नीचे पहुंचा और दोनों बजड़ों के नाविकों को ऐसा करने से मना किया। इसपर उन नाविकों ने अपने मालिकों अभिषेक सहानी और दीपक सहानी को फोन किया जिसके बाद 20 की संख्या में आये लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और मुझे मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया। और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आदमपुर थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज मनीष ने इस संबंध में आदमपुर थाने में 2 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आदमपुर एसओ विमल मिश्रा ने बताया - मनीष की तहरीर पर संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:ईद की धूम, बहू ने सास की हत्या की; ऋषभ पंत ने किए रामलला के दर्शन
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 1 अप्रैल से संचारी रोग अभियान:30 अप्रैल तक चलेगा, दस्तक अभियान 2026 में भी संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment