Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:ईद की धूम, बहू ने सास की हत्या की; ऋषभ पंत ने किए रामलला के दर्शन

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊवालो, आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपके लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए लखनऊ की 10 बड़ी खबरें…शहर में ईद की धूम रही। बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या की, LSG) के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए, सीएम योगी ने कहा- हमने 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए… 1.यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश : ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने पहुंचे कई दलों के नेता एकमंच पर दिखे। (पूरी खबर पढ़िए) 2. लखनऊ में अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की हत्या : बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मारा, घर का CCTV 2 घंटे तक बंद था लखनऊ में अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पोते ने जैसे महिला की लाश देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान सचिवालय से रिटायर्ड निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है। (पूरी खबर पढ़िए) 3.अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका : IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी IPL शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी 21 मार्च को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। टीम के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए। टीम के साथ मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे। दर्शन कर लौटते समय सीढ़ियों पर दोनों एक-दूसरे के गले मिले। (पूरी खबर पढ़िए) 4.लखनऊ में बारिश के बाद मौसम सुहाना: धूप-छांव के बीच चल रही ठंडी हवा; दो दिन में 12.4 डिग्री गिरा पारा लखनऊ में 24 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार दिन और रात में बारिश के बाद आज सुबह से बादल छाए हैं। हल्की धूप भी है। पिछले दो दिन में 12.4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा है। (पूरी खबर पढ़िए) 5.सीएम योगी बोले- 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए: यूपी में उतनी जमीन पर पेड़ होंगे, जितने में आबादी रहती है लखनऊ में सीएम योगी ने कहा है कि हमने 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए हैं। यूपी में उतनी जमीन पर पेड़ होंगे, जितने में आबादी रहती है। 2017 में केवल एक रामसर (वेटलैंड) था, अब 11 हो गए हैं। यह दावा लखनऊ में सीएम योगी ने किया। (पूरी खबर पढ़िए) 6.पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज : हत्या के 2 मामलों में दोषी, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- नहीं मिलेगी रिहाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव को पैरोल पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। तीन बार विधायक रहे और बसपा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे यादव हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। (पूरी खबर पढ़िए) 7.लखनऊ में युवक को होटल में गिराकर लातों से मारा: अश्लील वीडियो बनाया, ₹35 हजार लूटे; ग्राइंडर ऐप पर की थी दोस्ती लखनऊ में एक युवक को होटल मिलने बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। मना करने पर गिराकर लातों से मारा-पीटा गया। उसके 35 हजार रुपए लूट लिए गए। युवक का आरोपियों से ग्राइंडर ऐप पर परिचय हुआ था, जिसके बाद दोस्ती की थी। (पूरी खबर पढ़िए) 8.लखनऊ में पुनरीक्षित और मूल बजट एकसाथ पास होंगे: लोकसभा सत्र के बीच हुई छुट्टियों में मौका, वित्त वर्ष खत्म होने से पहले झटपट सदन लखनऊ नगर निगम में वित्त वर्ष 2026-27 के मूल बजट को लेकर 22 मार्च को नगर निगम का सदन है। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष का पुनरीक्षित बजट भी अब पास किया जाएगा, जिसकी कार्यकारिणी बैठक नवंबर में ही हो चुकी है,लेकिन अभी तक सदन में यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ। जबकि बजट पहले ही खर्च हो चुका है। (पूरी खबर पढ़िए) 9.लखनऊ में अलीगंज और इटौंजा थाना प्रभारी लाइन हाजिर:होली के दिन OSD से मारपीट में लापरवाही पड़ी भारी, मामूली धाराओं में केस दर्ज करने पर हटाए गए इंस्पेक्टर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इटौंजा और अलीगंज थानों के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों, आईजीआरएस रैंकिंग में खराब प्रदर्शन और होली के दिन सामने आए विवादित मारपीट मामले के बाद यह फैसला लिया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने शनिवार को आदेश जारी कर दोनों थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है। (पूरी खबर पढ़िए) 10.लखनऊ में तेज रफ्तार इनोवा बंधे से नीचे गिरी: ड्राइवर घायल, गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा बंधे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गाड़ी नाले के किनारे जाकर गिरी। गनीमत रही अंदर बैठे लोगों की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    टनकपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी:बदायूं से होकर अब 14 जुलाई 2026 तक चलेगी यह ट्रेन
    Next Article
    नमो घाट के मैनेजर से मारपीट, FIR:गंगा आरती के समय घाट किनारे नाव लगाने को लेकर विवाद, बोला - जेटी पर नाव लगाना है मना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment