Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घटिया सड़क निर्माण पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश:गोंडा में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने, एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगा

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत और घटिया निर्माण को लेकर वायरल वीडियो पर देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने जांच के आदेश दिए हैं। परसपुर विकासखंड के कुड़ियावां ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता की कमी पाई गई है। कमिश्नर ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जिसमें अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गोंडा और परियोजना प्रबंधक यूपी सिडको शामिल हैं। यह कमेटी एक सप्ताह के भीतर परियोजना की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। स्थानीय निवासी राधेश्याम उर्फ बबलू सिंह ने शिकायत की थी कि सड़क का निर्माण 20 दिन पहले शुरू हुआ था, लेकिन यह पूरी तरह तैयार होने से पहले ही इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क से गिट्टियाँ उखड़ रही हैं और अभी तक इस पर दोबारा डामरीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बबलू सिंह ने सड़क का दोबारा निर्माण कराने की मांग की थी, जिसके बाद कमिश्नर ने इस मामले का संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हाल ही में बनी सड़क से लोग लकड़ी की मदद से आसानी से गिट्टियाँ उखाड़ रहे हैं। गिट्टियाँ हटाने पर नीचे सिर्फ पुरानी सड़क और मिट्टी दिखाई दे रही है, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता में ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही साफ नजर आती है। कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र और वायरल वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सड़क की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:फूट-फूट कर रोए, भाई बोला- पत्नी प्रताड़ित कर रही थी, तलाक का केस किया था
    Next Article
    जालौन में खड़ी बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार:आग लगने से बाइक जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment