Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूरा ऊर्फ सुमेरपुर में 424 लाख की पानी टंकी अधूरी:जल जीवन मिशन से 4330 ग्रामीणों को दो साल से स्वच्छ जल का इंतजार

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जनपद के अमानीगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरा उर्फ सुमेरपुर में जल जीवन मिशन की महत्वाकांक्षी योजना अधर में लटकी नजर आ रही है। सुमेरपुर गांव में 424.14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का निर्माण कार्य 21 फरवरी 2023 को शुरू हुआ था, जिसे 21 फरवरी 2024 तक पूरा किया जाना था। लेकिन तय समय सीमा बीतने के दो साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। इस योजना के पूरा होने पर ग्राम पंचायत के तीन गांवों के लगभग 4330 लोगों को लाभ मिलना था। हालांकि अब तक केवल 796 लोगों को ही जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिया गया है, जबकि टंकी का निर्माण ही पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का कहना है कि काफी समय से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। कई बार संबंधित विभागों में शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों के सामने पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस परियोजना की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) अयोध्या को सौंपी गई थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि धन की कमी के कारण काम प्रभावित हुआ। उनका दावा है कि जैसे-जैसे शासन से धनराशि प्राप्त हो रही है, वैसे-वैसे अधूरे कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि जनपद में चल रही सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई पानी की टंकियां चालू हो चुकी हैं और जो बाकी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कर संचालित किया जाएगा। फिलहाल सुमेरपुर के ग्रामीणों के लिए स्वच्छ जल एक सपना बना हुआ है, जो सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच कहीं अटका नजर आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मूकबधिर ने किया मासूम के साथ कुकर्म:आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, मां की शिकायत पर केस दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में बस की डिक्की से 17 तोला सोना गायब:महिला यात्री ने क्लीनर पर जताया शक; हार, झुमके और मांग-टीका नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment