Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाली विवाद की ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत:प्रधान पति पर मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    7 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज अजगरा गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीण बंसीलाल यादव ने दर्जन भर से अधिक महिला पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा नाली निर्माण का कार्य अधूरा है और पानी की निकासी उनके घरों के सामने कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बारिश या पानी आने पर उनके घरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर विरोध किया, तो ग्राम प्रधान पति ने कथित तौर पर बाहरी लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कराई। इस घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पीड़ितों में बंसीलाल, श्रीराम, द्रौपदी, फूला देवी, श्याम दुलारी, रेखा यादव, प्रभावती और प्रेम देवी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लीलापुर थाने में उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका दावा है कि थाने में प्रधान पक्ष को संरक्षण मिल रहा है, जबकि पीड़ितों को अपमानित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराई जाए ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना में शामिल कई लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा:बुलंदशहर में गूंजे जयकारे, प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा
    Next Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज में 'स्किल लैब' का उद्घाटन:एमबीबीएस छात्रों को कृत्रिम मॉडल से मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment