Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई मेडिकल कॉलेज में 'स्किल लैब' का उद्घाटन:एमबीबीएस छात्रों को कृत्रिम मॉडल से मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग

    9 hours ago

    2

    0

    हरदोई के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को 'स्किल लैब' का उद्घाटन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई ने इस लैब का शुभारंभ किया। इस लैब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक कार्य दक्षता प्रदान करना है। स्किल लैब के इंचार्ज डॉ. अमित आनंद ने जानकारी दी कि इसका प्राथमिक लक्ष्य छात्रों को विभिन्न कृत्रिम मॉडलों पर गहन प्रशिक्षण देना है। इससे एमबीबीएस छात्र मरीजों पर वास्तविक प्रक्रियाओं को अंजाम देने से पहले उनमें आवश्यक दक्षता हासिल कर सकेंगे। लैब में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), टांके लगाना, पट्टी करना, प्लास्टर बांधना और डिलीवरी जैसी कई महत्वपूर्ण मेडिकल प्रक्रियाओं से संबंधित कृत्रिम मॉडल उपलब्ध हैं। इन मॉडलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जटिल प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण छात्रों को उनके भविष्य के कार्यक्षेत्र में निपुण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के दिशानिर्देशों के अनुरूप स्थापित इस लैब में एमबीबीएस के साथ-साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को भी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा, जिससे उनकी पेशेवर दक्षता में सुधार होगा। उद्घाटन समारोह में कोऑर्डिनेटर डॉ. पुष्पलता सचान, लैब कोऑर्डिनेटर डॉ. कंचन सिंह, मेडिसिन विभाग से डॉ. सरला गहलोत, माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डॉ. कीर्ति मौर्य, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. स्नेहा गुप्ता और ईएमओ डॉ. शेर सिंह, डॉ अभिरlव डॉ. अंकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाली विवाद की ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत:प्रधान पति पर मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article
    प्रयागराज के फाफामऊ में कड़क धूप में घंटों लगा जाम:4घंटे से अधिक भीसड़ गर्मी में रेंगते रहे वाहन, कई एम्बुलेंस भी फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment