Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​नौकरी मांगने के बजाय अब युवा देंगे नौकरी:बीएनडी कॉलेज में छात्रों को मिला 'जॉब क्रिएटर' बनने का मंत्र, सुगंध उद्योग में स्टार्टअप के गुर सीखे

    2 hours ago

    2

    0

    मॉल रोड स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज (बीएनडी) में शनिवार को एक विशेष सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा आयोजित 'सुगंध उद्योग प्रबंधन' वर्कशॉप की सफलता के उपलक्ष्य में रखा गया। कॉलेज के नरेंद्र द्विवेदी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को भविष्य के नए रास्ते दिखाए गए। नौकरी ढूंढने वाले नहीं, अब नौकरी देने वाले बनें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को करियर का नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ डिग्री हासिल करना काफी नहीं है। छात्र अपनी सोच बदलें और 'जॉब सीकर' (नौकरी खोजने वाले) के बजाय 'जॉब क्रिएटर' (नौकरी देने वाले) बनने का लक्ष्य रखें। उन्होंने अनुशासन को सफलता की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि सही कौशल सीखकर आप खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। सुगंध और इत्र उद्योग में छिपे हैं कमाई के मौके MSME विस्तार इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने सुगंध और सुरस (फ्लेवर एंड फ्रैग्रेंस) उद्योग की बारीकियों को समझाया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काम के बड़े अवसर मौजूद हैं। छात्र छोटे स्तर से अपनी यूनिट लगाकर इस बिजनेस में कदम रख सकते हैं। छत्रपति साहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन के इंक्यूबेशन मैनेजर अनिल त्रिपाठी ने सरकारी योजनाओं का रोडमैप साझा किया। उन्होंने बताया कि अगर किसी छात्र के पास बेहतर बिजनेस आइडिया है, तो सरकार उसे आर्थिक मदद और तकनीकी सहयोग देने के लिए तैयार है। समारोह का संचालन डॉ. शिवम वाजपेयी ने किया, जबकि समन्वय प्रो. रीता अवस्थी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. दीप्ती शिखा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो. नवनीत मिश्रा सहित प्रो. अक्षय शुक्ला, प्रो. सुनील भदौरिया, प्रो. ए.एल. पाठक, डॉ. मनीष त्रिपाठी, प्रो. अलका, प्रो. जिया लाल, डॉ. सुष्मिता और डॉ. विमल सिंह पाल जैसे शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राह चलती महिला से टप्पेबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में 3 साल से रहकर कर रहे थे वारदात, गुजरात तक कर चुके घटना
    Next Article
    सांसद ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव:हरदोई के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment