Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:गर्भवती होने पर कोल्डड्रिंक में दवाई मिलाकर पिलाई, युवती से 3.80 लाख रुपए ऐंठे

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विकासनगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उससे 3.80 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। एसओ विकास नगर आलोक सिंह ने बताया कि 1 मार्च 2026 को पीड़िता की शिकायत पर विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात सेक्टर एफ जानकीपुरम निवासी अंकुर अग्रवाल नाम के व्यक्ति से नौकरी के सिलसिले में हुई थी। अंकुर ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 3.80 लाख रुपए हड़प लिए। आरोप है कि उसने बहला-फुसलाकर पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, गर्भवती होने पर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 12:50 पर आरोपी को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा से वंचित बच्चों को भेजा जाएगा स्कूल:एक अप्रैल से जिले मे चलेगा स्कूल चलो अभियान, तैयार की जाएगी सूची
    Next Article
    आजमगढ़ में 614 सिलेंडरों के कालाबाजारी का मामला आया सामने:दर्ज हुआ मुकदमा, जिले में पहले भी आ चुके हैं कई मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment