Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निकाह में बवाल; जमकर चले ईंट-पत्थर, कई के सिर फूटे:लखनऊ में डीजे में डांस पर भिड़े घराती और बराती

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में निकाह के दौरान बवाल हो गया। घराती और बराती आपस में भिड़ गए। डीजे में डांस को लेकर दो लड़कों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर भी चलने लगे। मामला महिंगवां इलाके के सरसवां गांव का शनिवार दोपहर 2 बजे का है। यहां रोजान अली की बेटी गोसिया की बारात बाराबंकी से आई थी। उसका निकाह फतेहपुर थाना क्षेत्र के नइयाबाद के मोहम्मद नसीम के बेटे रेहान से तय था। धक्का-मुक्की के बाद बढ़ा विवादा बारात में कुछ बाराती डांस कर रहे थे। कुछ समय बाद लड़की पक्ष के भी कुछ लड़के डांस करने लगे। इसी दौरान डांस कर रहे दोनों पक्षों के लड़कों में धक्का-मुक्की हो गई। उसके बाद विवाद बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बारातियों ने निकाह से इन्कार कर दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर निकाह कराया कई बाराती बिना खाना खाए ही लौटने लगे थे। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा। पुलिस ने देररात निकाह कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1 लाख वापस कराए:क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने धोखाधड़ी, पीड़ित ने जताया आभार
    Next Article
    नौकरी के बहाने महिला से ठगी:बलरामपुर में 70 हजार रुपये हड़पे, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment